LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

तेज प्रताप यादव के बाद अब बिहार के माट साहब ने मांगी परमिशन ताकि कर सके जंग में शिरकत, लेटर हुआ वायरल

तेज प्रताप यादव के बाद अब बिहार के माट साहब ने मांगी परमिशन
बिहार के माट साहब ने मांगी परमिशन ताकि कर सके जंग में शिरकत- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: भारत  और पाकिस्तान के बीच जारी तल्खी और घात प्रतिघात के एक्शन के दौरान देश का हर आमो खास अपनी सेना के साथ खड़ा है. आम लोग भी इस लड़ाई में सेना का साथ देना चाह रहे हैं और कई लोग आगे भी आ रहे हैं. इसी बीच राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पीएम मोदी से लगातार अपील कर रहे हैं कि उन्हें जंग के लिए भेजा जाए का शोर अभी थमा भी नहीं था की बिहार के एक सरकारी स्कूल के माट साहब ने शिक्षा विभाग को आवेदन लिख दिया. माट साहब का यह आवेदन अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है.

पत्र लिखने वाले शिक्षक का नाम वैभव किशोर है. उसने अपर मुख्य सचिव को आवेदन के जरिए यह बताया है कि वह कैमूर के अधौरा में अध्यापक के पद पर कार्यरत है. उसने शैक्षणिक प्रशिक्षण के साथ-साथ कुछ चीजों की ट्रेनिंग अलग से ली है. अपने आवेदन में उसने जिक्र किया है कि एनसीसी 'सी' सर्टिफिकेट में 'BEE' ग्रेड प्राप्त किया है. इसके अलावा दो साल रोवर/रेंजर्स का प्रशिक्षण भी लिया है. साथ ही एनएसएस का भी प्रशिक्षण लिया है. वैभव ने अपने आवेदन में लिखा, "श्रीमान से अनुरोध है कि उपरोक्त विषय को ध्यान में रखते हुए मुझे मातृभूमि के रक्षार्थ सैन्य-अभियान में सहयोग प्रदान करने की अनुमति प्रदान की जाए, जिससे मुझे मातृभूमि की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हो सके." शिक्षका वैभव कुमार का यह पत्र अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.