LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Kaimur police jawan suicide: कैमूर में पुलिस जवान ने खुद को मारी गोली, बनारस ले जाते वक्त रास्ते में मौत

Kaimur police jawan suicide: कैमूर के भभुआ पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण बल के जवान अमलेश कुमार ने खुद को गोली मार ली। हालत गंभीर होने पर बनारस ले जाया गया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Kaimur police jawan suicide
कैमूर में पुलिस जवान ने खुद को मारी गोली- फोटो : news4nation

Kaimur police jawan suicide: कैमूर से बड़ी खबर है, जहां भभुआ पुलिस लाईन में पुलिस के एक जवान ने खुद को सिर में गोली मार ली। गंभीर हालत में बनारस जाने के दौरान रास्ते में जवान की मौत हो गई। पुलिस जवान का नाम अमलेश कुमार था और उम्र 24 साल थी। वह जमुई जिले का रहने वाला था, जो कैमूर में 2022 में कार्यरत था। वह भभुआ दंगा नियंत्रण पुलिस में था, घटना की जानकारी होने के बाद ड्यूटी स्थल पर एसपी हरिमोहन शुक्ला पहुंचे मामले की जांच में जुट गए।

बता दें की यह घटना सोमवार (16 जून 2025) की देर शाम की है, जहां भभुआ पुलिस लाइन में पुलिस के जवान ने खुद की सिर में गोली मार ली। इसकी जानकारी पास में रह रहे जवानों को  हुआ तो उसे इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल में ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जवान का स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर बनारस के लिए रेफर कर दिया जहां जाने के दौरान जवान की बीच रास्ते में मौत हो गई,

डीएसपी रामानंद मंडल का बयान

मामले पर जानकारी देते हुए भभुआ पुलिस लाइन के डीएसपी रामानंद मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि एक दंगा नियंत्रण के पुलिस जवान ने खुद को गोली मार ली है। घटना की जानकारी तब हुआ की उसके साथ में रह रहा एक जवान जब उसके बैरक का दरवाजा खट खटाया लेकिन बहुत देर बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं आया,जिसके बाद उसने सभी पुलिस कर्मियों को यह बात बताया जब सभी वहां पहुंचे और दरवाजा को तोड़ा तो उसमें जवान घायल अवस्था में पड़ा हुआ था, जिसे देख सभी के होश उड़ गए। 

घटना की जानकारी परिजनों को दी गई

घटना की जानकारी कैमूर एसपी को देते हुए कहा कि जवान को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक शुरुआती इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर बनारस के लिए रेफर कर दिया, जहां बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गया है, जवान जमुई जिला के रहने वाला था जिसका नाम अमलेश कुमार है, फिलहाल घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दिया गया है, और पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है कि इसने ऐसे घटना को अंजाम क्यों दिया है, सुबह सभी स्पष्ट हो जाएगा।

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट