LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News : बिहार सरकार ने कंस्ट्रक्शन कंपनी को नहीं किया डेढ़ करोड़ रूपये का भुगतान, कोर्ट ने कार्यालय और जमीन की कुर्की जब्ती का दिया आदेश

Bihar News : बिहार में कोर्ट ने सरकारी कार्यालय और जमीन की कुर्की जब्ती का आदेश जारी किया है.ढोल नगाड़ा बजाकर कुर्की जब्ती के आदेश की कार्रवाई शुरू की गयी है......पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार सरकार ने कंस्ट्रक्शन कंपनी को नहीं किया ड
कुर्की जब्ती का आदेश - फोटो : DEVBRAT

KAIMUR : जिले के मोहनिया में जल संसाधन विभाग के कार्यालय पर सोमवार को विभाग ने कुर्की का नोटिस चिपकाया है। बता दे कि यह कार्रवाई सिविल कोर्ट मोहनिया की आदेश पर ढोल नगाड़ा बजाकर की गई। बड़ी बात यह है की कुर्की की कार्रवाई हो रही थी। इसी दौरान सूचना फैलते ही स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला सन 1992 का है। मेसर्स शिव शंकर कंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड का 28 लाख रुपए का बकाया था। बार-बार मांग के बावजूद भी भुगतान नहीं होने पर कंपनी ने व्यवहार न्यायालय भभुआ में मामला दायर किया। 

Diarch GO

कोर्ट के आदेश के बावजूद राशि अदा नहीं की गई। इसके बाद याचिकाकर्ता ने मोहनिया सिविल कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट ने 28 लाख पर प्रतिवर्ष 16% ब्याज जोड़ते हुए कुल लगभग डेढ़ करोड़ रुपए के भुगतान का आदेश दे दिया। 

हालांकि कोर्ट के आदेश के बावजूद भी जमा नहीं किया गया। तो कोर्ट ने विभाग के कार्यालय और उसमें 3.75 एकड़ जमीन की नीलामी पर आदेश जारी कर दिया। जमीन की नापी कर विभाग को नोटिस के प्रति भी सौंप दी गई है। 

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट