LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Bihar Politics: पावर स्टार पवन सिंह के बाद अब ये भोजपुरी एक्टर लड़ेंगे चुनाव, विधानसभा में इस सीट से ठोकेंगे ताल

Bihar Politics: पावर स्टार पवन सिंह के बाद अब एक ओर भोजपुरी एक्टर चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने सीट भी फाइनल कर दी है। इसी सीट से वो विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे।

रितेश पांडे
भोजपुरी एक्टर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव- फोटो : social media

Bihar Politics: लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेता रितेश पांडे ने शनिवार को बड़ा राजनीतिक ऐलान करते हुए कहा कि वह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भभुआ सीट से चुनाव लड़ेंगे। कैमूर दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि वे जनता की सेवा का मौका मांगने आए हैं और जनता को कोई शिकायत का मौका नहीं देंगे। रितेश पांडे ने एनडीए सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में शिक्षा और औद्योगिक विकास को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था मजबूत हो और उद्योग बिहार में ही टिके रहें।

भभुआ से चुनाव लड़ेंगे रितेश पांडे 

जब उनसे पूछा गया कि वे किस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि वह किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ सकते हैं, लेकिन अभी टिकट को लेकर स्पष्टता नहीं है। उन्होंने कहा कि, पार्टी टिकट फाइनल करने में समय लेती है। इसलिए घोषणा में देरी हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति और आतंकवाद पर सख्त रुख की तारीफ करते हुए रितेश पांडे ने कहा कि, पीएम मोदी ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया। 

विमान हादसे पर जताया दुख

यह साहसी कदम पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने हमला भी किया और पाकिस्तान को रोने भी नहीं दिया। इस दौरान रितेश पांडे ने हाल ही में अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना पर गहरा दुख भी जताया। बता दें कि, रितेश पांडे रोहतास जिले के करगहर के मूल निवासी हैं। भोजपुरी के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक है। 

भभुआ विधानसभा सीट 

गौरतलब है कि भभुआ विधानसभा सीट पर 2020 में आरजेडी के भरत बिंद ने बीजेपी की रिंकी रानी पांडे को 10,045 वोटों के अंतर से हराया था। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के बिरेंद्र कुमार सिंह को 37,015 वोट मिले थे, जिससे बीजेपी को नुकसान हुआ था। हालांकि, इस बार उपेंद्र कुशवाहा एनडीए के प्रमुख सहयोगी बन चुके हैं, जिससे चुनावी समीकरण बदल सकते हैं। बता दें कि, सवर्ण बहुल इस सीट पर 2015 में बीजेपी के आनंद भूषण पांडे को 50 हजार 768 वोट मिले थे। 

NSIT
Nsmch