LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Bihar Road Accident : कैमूर में परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों को अनियंत्रित पिकअप ने रौंदा, इकलौते बेटे की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Bihar Road Accident : कैमूर में परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों को अनियंत्रित पिकअप ने रौंद दिया. जिससे एक छात्र की मौत हो गयी. वहीँ दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं......पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : कैमूर में परीक्षा देने जा रहे तीन छात्
सड़क हादसे में छात्र की मौत - फोटो : DEVBRAT

KAIMUR : जिला के भभुआ नगर के पश्चिम अटल बिहारी प्लस टू हाई स्कूल के पास एक अनियंत्रित पिकअप ने पैदल परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों को रौद डाला. जिसमें एक छात्र की मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने भभुआ सदर अस्पताल के पास सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया. मौके पर पहुंची भभुआ एसडीएम अमित कुमार ने पुलिस के सहयोग से लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया. हादसे के संबंध में बताया जाता है कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी वीरेंद्र धोबी का पुत्र प्रिंस कुमार की इस हादसे में मौत हो गई है, जबकि बेलाव थाना क्षेत्र के गया धोबी का पुत्र पवन कुमार, और कन्हैया धोबी का पुत्र अभिषेक कुमार इस हादसे में घायल हो गए. 

हादसे के संबंध बताया जाता है कि इंटरमीडिएट का टेस्ट एग्जाम अटल बिहारी स्कूल में चल रहा था. मंगलवार को टेस्ट परीक्षा देने के लिए दोपहर 2:30 बजे  तीनों छात्र पैदल अटल बिहारी स्कूल पर जा रहे थे. अटल बिहारी स्कूल के पास ही एक अनियंत्रित पिकअप इन तीनों छात्रों को टक्कर मार दी. जहां तीनों को गंभीर चोट लग गयी. जिसके बाद घायल अवस्था में इलाज के लिए ई रिक्शा से सदर अस्पताल भभुआ लाया गया. जहां प्रिंस कुमार को चिकित्सक विनय तिवारी ने मृत घोषित कर दिया.  

जबकि पवन कुमार को हायर सेंटर रेफर किया गया तो वही और अभिषेक कुमार का सदर अस्पताल में इलाज किया गया. हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई. इस हादसे की जानकारी होते  ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हादसे के संबंध में बताया जाता है कि वीरेंद्र धोबी के तीन बेटी और इकलौता पुत्र प्रिंस कुमार था. जिसकी मौत हो गई. 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही भभुआ पहुंची भगवानपुर अंचलाधिकारी अर्पणा कुमारी ने बताया कि मौत के बाद परिजनों द्वारा मुआवजे की राशि की मांग को लेकर लोगों द्वारा सड़क जाम कर हंगामा किया जा रहा था. जिसके बाद मैं यहाँ पहुंची हूँ और तत्काल 20 हजार रुपए परिजनों को मुआवजा के रूप में दिया गया है. इसके साथ ही जो 4 लाख का मुआवजा राशि होता है वो मृतक के परिजनों को दिया जाएगा, इसके साथ ही परिजनों का मांग है कि 5 डिसमिल जमीन दिया जाए, जो एस सी एसटी के तहत परिजनों को दिया जाएगा. वहीं जाम की सूचना पर पहुंचे भभुआ एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि मौत के बाद सड़क को जाम कर दिया गया था. जहां काफी समझाने बुझाने के बाद लोगो ने जाम हटाया, उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है जो भी मुआवजा राशि है वह मृतक के परिजनों को दिया जाएगा. 

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट