LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Bihar News: साहब मैं जिंदा हूं....मतदाता सूची में जिंदा इंसान हुए मृत घोषित, भागे भागे पहुंचे कार्यालय...

Bihar News: बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के बाद आए ड्राफ्ट लिस्ट में कई गड़बड़ियां सामने आ रही है। जिंदा इंसान को भी वोटर लिस्ट में मृत घोषित कर दिया गया है। मामला कैमूर का है...पढ़िए आगे...

जिंदा इंसान हुए मृत घोषित
जिंदा इंसान हुए मृत घोषित- फोटो : social media

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य कराया। जिसके बाद ड्राफ्ट लिस्ट जारी की गई। वहीं ड्राफ्ट लिस्ट में गड़बड़ियों के मामले सामने आने का सिलसिला जारी है। ताज़ा मामला कैमूर जिले के मोहनिया विधानसभा क्षेत्र का है। जहां पिपरिया गांव निवासी 44 वर्षीय मुद्रिका शर्मा को जिंदा रहते हुए भी वोटर लिस्ट में मृत घोषित कर दिया गया है।

जिंदा इंसान मृत घोषित

मुद्रिका शर्मा के पास साल 2005 में बना उनका वोटर आईडी कार्ड मौजूद है, जिसका नंबर BLJ 5973 714 है। उनका कहना है कि हाल ही में बीएलओ फॉर्म लेकर घर आई थी। उन्होंने और उनकी पत्नी ने सभी जरूरी दस्तावेज जमा किए। लेकिन जब मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित हुआ तो दोस्तों ने बताया कि उनका नाम मृत दिखा दिया गया है।

चुनाव आयोग पर उठा सवाल 

इस घटना ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्ष पहले से ही विशेष मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली और वोट चोरी के आरोप लगा रहा है।  मोहनिया  के SDM अनीरुद्ध पांडे ने इसको लेकर कहा कि, जिसका नाम गलत तरीके से छूटा है या मृत घोषित किया गया है, वे बीएलओ से मिलकर अपने दस्तावेज जमा करें। ऐसे सभी नाम फिर से मतदाता सूची में जोड़ दिए जाएंगे।

मतदाता सूची में लापरवाही 

मतदाता सूची में इस तरह की लापरवाही न केवल लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही है बल्कि चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि आयोग इस गड़बड़ी को कितनी जल्दी दुरुस्त करता है।

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट