LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News:बिजली गिरने से 3 महिलाओं की मौत, 5 झुलसे, गांव में मचा कोहराम

Bihar News:आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गईं।

Bihar News:बिजली गिरने से 3 महिलाओं की मौत, 5 झुलसे, गांव मे
बिजली गिरने से 3 महिलाओं की मौत- फोटो : reporter

Kaimur: जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मोहनिया थाना क्षेत्र के दनियालपुर कुरुई गांव में खेत में काम कर रही महिलाओं पर रविवार को अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इस भीषण हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गईं। गांव में मातम का माहौल है।

कुमारी देवी (पति मनोज राम), प्रेमशिला देवी (पति मदन राम),मांग्री देवी (पति अशोक राम) की मौत हो गई वहीं मीरा देवी (पति रोहित राम), जानकी देवी (पति हरिश्चंद्र,कुंती देवी (पति श्रीराम), गीता देवी (पति मदन राम) घायल हो गई है।

Diarch GO

सभी महिलाएं एक ही गांव की बताई जा रही हैं। ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायलों को मोहनिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार चार महिलाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला पार्षद गीता पासी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि आकाशीय बिजली से तीन महिलाओं की मौत और कई घायल होना बेहद दुखद है। मैं सरकार से मांग करती हूं कि पीड़ित परिवारों को तत्काल आपदा राहत राशि और मुआवजा दिया जाए।

NSIT
Nsmch

मोहनिया थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में तीन महिलाओं की मौत हुई है और पांच घायल हैं। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर भभुआ सदर अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।

वहीं, मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी ने भी घटना की पुष्टि की और आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता मुहैया कराई जाएगी।

इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग कह रहे हैं कि सुबह खेत में काम करने गईं महिलाएं इस तरह कभी लौटकर घर नहीं आएंगी, यह किसी ने सोचा भी नहीं था।

रिपोर्ट- देव कुमार तिवारी