LATEST NEWS

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

  • Buxar Sadar Hospital
  • Buxar Sadar Hospital: सिविल सर्जन के आश्वासन का भी नहीं हुआ असर, सदर अस्पताल में इलाज के

  • Bhojpur River incident
  • Bhojpur River incident: भोजपुर में नदी में नहाना बच्चों को पड़ा भारी! 6 बच्चे डूबे, 4 को बचाया,

  • Munger drugs
  • Munger drugs: मुंगेर में नशे के कारोबार पर पुलिस का छापा, 12.90 ग्राम स्मैक और 6 मोबाइल बरामद

Bihar News : झाझा का लाइफ़ लाइन कहे जाने वाले बरमसिया पुल के निर्माण को मिली हरी झंडी, विधायक दामोदर रावत कल करेंगे शिलान्यास

Bihar News : झाझा का लाइफ़ लाइन कहे जाने वाले बरमसिया पुल के

JAMUI : झाझा का लाइफ़ लाइन कहे जाने वाले बरमसिया पुल निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। बता दें दर्जनों ग्रामीण इलाकों को झाझा शहर से जोड़ने वाली बरमसिया पुल का शिलान्यास कल यानी मंगलवार को पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक दामोदर रावत के हाथों होगा। पीडब्ल्यूडी द्वारा करीब 6 करोड़ 25 लाख रुपये की प्राक्कलित राशि से इस पुल का नवनिर्माण और चौड़ीकरण किया जाएगा। गौरतलब है कि वर्ष 2004 में मात्र 60 लाख रुपये की लागत से इस काजवे का निर्माण पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की पहल पर हुआ था।

वर्तमान में पुल की लंबाई लगभग 350 मीटर और चौड़ाई करीब 20 फीट है,जिसमें कुल 15 पिलर बने हैं। हालांकि विगत तीन वर्षों से मरम्मत के अभाव में इसकी स्थिति जर्जर हो चुकी है। पुल के कुछ पिलर तक हवा में लटकते नजर आने लगे हैं, जिससे भारी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी। इस पुल के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार प्रदर्शन किए और पुल पर खड़े होकर विरोध भी जताया। 

अब जब इसकी मंजूरी और शिलान्यास की घोषणा हुई है, तो क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल कायम हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पुल न केवल आवागमन का मुख्य साधन बनेगा, बल्कि इससे शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यवसाय से जुड़े कार्यों में भी तेजी आएगी।

विधायक दामोदर रावत की पहल को लेकर लोगों ने आभार जताया है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे सुदूरवर्ती गांवों को शहर से जोड़ने वाली यह कड़ी और भी मजबूत हो सकेगी। वही इस बाबत झाझा विधायक दामोदर रावत ने कहा यह एक बहुप्रतीक्षित योजना थी, इसको लेकर मैने बहुत प्रयास किया जिसके बाद यह संभव हो पाया। इस पुल को मै झाझा की जनता को समर्पित करता हूं और आगे भी मैं जनता से किए गए वादों पर खरा उतरने के लिए प्रयासरत रहूंगा।

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित की रिपोर्ट