LATEST NEWS

  • India Alliance Protest Bikram
  • India Alliance Protest Bikram: गूंजा 'ईवीएम हटाओ, बैलेट लाओ', इंडिया गठबंधन ने फूंका चुनाव आयुक्त, पीएम और गृह

  • जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा का बड़ा बयान: बिहार में राजनीति के लिए JDU का साथ जरुरी, 100 वर्षों तक याद रखा जाएगा नीतीश कुमार का काम
  • जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा का बड़ा बयान: बिहार में राजनीति के लिए JDU का साथ

  • दरभंगा में जन सुराज के MLC प्रत्याशी डॉ. सुरेश प्रसाद राय का एलान : मदरसा शिक्षकों को DA और PF लाभ देने सहित इन मुद्दों पर करेंगे संघर्ष
  • दरभंगा में जन सुराज के MLC प्रत्याशी डॉ. सुरेश प्रसाद राय का एलान : मदरसा शिक्षकों को DA

  • भागलपुर में सड़क हादसों का कहर: दो अलग-अलग दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर रुप से घायल
  • भागलपुर में सड़क हादसों का कहर: दो अलग-अलग दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर रुप से घायल

  • समुद्री शक्ति के विस्तार का शंखनाद: राजनाथ सिंह ने लॉन्च किया पहला फ्लीट सपोर्ट शिप 'सूर्य', पारंपरिक रीति से हुआ जलावतरण
  • समुद्री शक्ति के विस्तार का शंखनाद: राजनाथ सिंह ने लॉन्च किया पहला फ्लीट सपोर्ट शिप 'सूर्य', पारंपरिक रीति

Bihar News: गोपालगंज में तिरंगे को सलामी, मिंज स्टेडियम में आज़ादी के जश्न की गूंज, झांकियों में दिखी विकास की तस्वीर

Bihar News: पूरे देश की तरह गोपालगंज में भी 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और शान-ओ-शौकत के साथ मनाया गया।

Tricolor salute in Gopalganj
गोपालगंज में तिरंगे को सलामी- फोटो : reporter

Bihar News: पूरे देश की तरह गोपालगंज में भी 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और शान-ओ-शौकत के साथ मनाया गया। शहर के ऐतिहासिक मिंज स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में गन्ना उद्योग मंत्री एवं प्रभारी मंत्री कृष्णानंद पासवान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। इस मौके पर डीएम पवन कुमार सिन्हा, एसपी अवधेश दीक्षित, डीडीसी, एसडीएम अनिल कुमार, सदर एसडीपीओ प्रांजल सहित जिले के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री पासवान, डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया और जवानों को सलामी दी। स्टेडियम में आयोजित सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रमों में उत्पाद विभाग, कृषि विभाग, पुलिस बल के साथ-साथ स्कूली बच्चों ने भी आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। झांकियों में आज़ादी की लड़ाई, विकास योजनाओं और स्थानीय गौरव की झलक देखने को मिली।

Diarch GO

मुख्य समारोह के बाद जिला समाहरणालय परिसर में डीएम पवन कुमार सिन्हा ने तिरंगा फहराया, जबकि अनुमंडल कार्यालय में सदर एसडीएम अनिल कुमार ने झंडोतोलन किया। मंत्री कृष्णानंद पासवान ने इस मौके पर मुख्यमंत्री की प्रमुख योजनाओं और जिले की उपलब्धियों को आम जनता के सामने रखा। उन्होंने बताया कि सरकार ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मज़बूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

इसके अलावा जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में बीडीओ, सभी थानों में थानाध्यक्ष और विभिन्न पार्टी कार्यालयों में जिलाध्यक्षों ने झंडोतोलन कर देशभक्ति का संदेश दिया। पूरा जिला तिरंगे की शान में डूबा रहा और “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- नमोनारायण मिश्रा