LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में पैकेज्ड पेयजल प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित इकाइयों को कराया गया बंद
  • Bihar News : पटना में पैकेज्ड पेयजल प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित

  • Marpeeti in Rohtas
  • Rohtas News: रोहतास में नाली के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से मारपीट में 12 घायल; CCTV

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने कोविड मुआवजे को लेकर सरकार को लगाई फटकार, न्याय व वित्तीय मुआवजा को बताया सरकार की प्राथमिकता
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने कोविड मुआवजे को लेकर सरकार को लगाई फटकार, न्याय व वित्तीय मुआवजा

  • Bihar News : बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर स्थापित होंगे सोलर प्लांट, विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक
  • Bihar News : बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर स्थापित होंगे सोलर प्लांट, विभिन्न विभागों के अधिकारियों

  • वैशाली नाव हादसा: तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा-अस्पताल में ऑक्सीजन और डॉक्टर होते तो बच जाती कई जानें, पीड़ितों को मिले 3 डिसमिल जमीन"
  • वैशाली नाव हादसा: तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा-अस्पताल में ऑक्सीजन और डॉक्टर होते तो बच

India Alliance Protest Bikram: गूंजा 'ईवीएम हटाओ, बैलेट लाओ', इंडिया गठबंधन ने फूंका चुनाव आयुक्त, पीएम और गृह मंत्री का पुतला

पटना के विक्रम में इंडिया गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और ईवीएम हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पीएम, गृह मंत्री और चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की।

India Alliance Protest Bikram
बिक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन और विरोध म- फोटो : Reporter

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और ईवीएम हटाने की मांग को लेकर विक्रम में इंडिया गठबंधन के घटक दलों द्वारा एक विशाल विरोध मार्च और पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाकपा माले, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस, सीपीआई और सीपीएम के कार्यकर्ताओं ने नया पुल के पास से इंडिया गठबंधन के बैनर तले जुलूस निकाला। यह मार्च "वोट चोर गद्दार ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो", "गैर-संवैधानिक चुनाव आयोग को भंग करो" और "ईवीएम हटाओ, बैलेट पेपर लाओ" जैसे जोरदार नारों के साथ प्रखंड मुख्यालय होते हुए विक्रम के शहीद चौक तक पहुंचा।

मुख्य चुनाव आयुक्त, पीएम और गृह मंत्री का पुतला फूंका

शहीद चौक पर विरोध मार्च के पहुंचने के बाद गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने एक उग्र सभा का आयोजन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का बारी-बारी से पुतला दहन किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा माले के प्रखंड सचिव मंटू यादव, राजद के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप यादव, सीपीआई के लवकुश शर्मा और सीपीएम के टुनटुन वर्मा सहित गठबंधन के कई वरिष्ठ नेताओं ने संयुक्त रूप से किया।

Diarch GO

देश भर में आंदोलन और बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

पुतला दहन के उपरांत आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि आज पूरे देश में इंडिया गठबंधन द्वारा निष्पक्ष चुनाव प्रणाली की रक्षा के लिए प्रदर्शन किया जा रहा है। वक्ताओं ने चुनाव आयोग के कामकाज की निंदा करते हुए बिहार और पश्चिम बंगाल में दोबारा चुनाव कराने की मांग रखी। माले नेता कॉमरेड शंकर पासवान ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर इसके खिलाफ लगातार आंदोलन जारी है और दिल्ली पुलिस मुख्य चुनाव आयुक्त को बचाने का प्रयास कर रही है, लेकिन जब तक उनका इस्तीफा नहीं हो जाता, तब तक यह लड़ाई गांव-टोले और मोहल्लों तक चलाई जाएगी।

NSIT
Nsmch

बिक्रम से ऋषिकेश की रिपोर्ट