LATEST NEWS

  • Patna Crime
  • Patna Crime: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, 105 पुड़िया स्मैक और बाइक जब्त

  • Patna Crime
  • Patna Crime: नौबतपुर में जीविका दीदी को नशीला पदार्थ सुंघाकर ठगी, 32 हजार रुपये और गहने गायब

  • Bihar News : अव्वल दर्जे के उद्दंड हैं कुंदन कृष्णन...पांच करोड़ की नोटिस भेजे जाने के बाद भड़के राजद सांसद सुधाकर सिंह, मुख्यमंत्री को लिखा खुला पत्र
  • Bihar News : अव्वल दर्जे के उद्दंड हैं कुंदन कृष्णन...पांच करोड़ की नोटिस भेजे जाने के बाद भड़के

  • Bihar News : कटे होंठ और तालु से प्रभावित बच्चों के चेहरे पर लौट रही मुस्कान, अब तक 98 बच्चों की हुई निःशुल्क सर्जरी
  • Bihar News : कटे होंठ और तालु से प्रभावित बच्चों के चेहरे पर लौट रही मुस्कान, अब तक

  • Bihar News : आरपीएफ आरा की तत्परता से महिला यात्री को मिला 2.50 लाख रूपये से भरा बैग, बिहिया स्टेशन पर हुई सुरक्षित बरामदगी
  • Bihar News : आरपीएफ आरा की तत्परता से महिला यात्री को मिला 2.50 लाख रूपये से भरा बैग,

दरभंगा में जन सुराज के MLC प्रत्याशी डॉ. सुरेश प्रसाद राय का एलान : मदरसा शिक्षकों को DA और PF लाभ देने सहित इन मुद्दों पर करेंगे संघर्ष

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने बुधवार को अपनी चुनावी प्राथमिकताओं को रेखांकित किया। कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों पर की जा रही बेवजह कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता...

दरभंगा में जन सुराज के MLC प्रत्याशी डॉ. सुरेश प्रसाद राय का
जन सुराज के MLC प्रत्याशी डॉ. सुरेश प्रसाद राय का एलान- फोटो : वरुण ठाकुर

Darbhanga : दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के एमएलसी उम्मीदवार डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने प्रेस वार्ता कर अपनी चुनावी प्राथमिकताओं को रेखांकित किया। उन्होंने प्रमुख रूप से मांग रखी कि मदरसा शिक्षकों को भी सामान्य शिक्षकों की तर्ज पर महंगाई भत्ता (DA) और भविष्य निधि (PF) का पूरा लाभ दिया जाए।

घर-घर जनसंपर्क अभियान और बढ़ता विश्वास 

डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने बताया कि इन दिनों वे शिक्षक मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी जमीनी समस्याओं से अवगत हो रहे हैं और जीत के बाद उनके त्वरित समाधान करने के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदाताओं से मिल रहे आत्मीय स्वागत, स्नेह और समर्थन से उनकी दावेदारी मजबूत हो रही है और वे अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं।

Diarch GO

7वें वेतनमान और शिक्षक अधिकारों के लिए संघर्ष का भरोसा 

डॉ. राय ने शिक्षकों को 7वें वेतनमान का हक दिलाने तथा उनके मान-सम्मान व वित्तीय अधिकारों की विसंगतियों को दूर कर केंद्र या नियमित कर्मचारियों के समकक्ष लाभ दिलाने का संकल्प जताया है। इस दिशा में 'जन सुराज शिक्षक संघर्ष समिति' के माध्यम से आंदोलन को और तेज करने की बात कही गई है।

शिक्षकों के प्रमुख मुद्दे व सेवा शर्तों में सुधार का वादा:

  • कड़े प्रशासनिक कदमों का विरोध: शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा शिक्षकों पर की जा रही बेवजह व कठोर दंडात्मक कार्रवाइयों के खिलाफ मुखर आवाज उठाना।
  • गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति: स्कूलों में बुनियादी ढांचे का विकास करना और शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक (Non-academic) ड्यूटी से राहत दिलाना।
  • पदोन्नति व वरिष्ठता विवाद: लंबे समय से अटकी हुई पदोन्नति (Promotions) और वरिष्ठता (Seniority) से जुड़े विवादों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना।

NSIT
Nsmch

प्रशांत किशोर का समर्थन और सियासी हलचल 

जन सुराज के सूत्रधार एवं बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर भी दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में डॉ. राय के समर्थन में लगातार सभाएं कर रहे हैं। पूर्व में भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ चुके डॉ. राय की जमीनी पकड़ और लगातार सक्रियता से प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों में खलबली मची हुई है।

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट