LATEST NEWS

  • पूर्णिया नगर निगम के कार्यपालक अभियंता पर गंभीर आरोप: संवेदकों ने किया घेराव, निविदा रद्द करने की मांग
  • पूर्णिया नगर निगम के कार्यपालक अभियंता पर गंभीर आरोप: संवेदकों ने किया घेराव, निविदा रद्द करने की मांग

  • सुपौल में सड़क पर उतरे महागठबंधन के कार्यकर्ता : PM, गृहमंत्री और CEC का फूंका पुतला
  • सुपौल में सड़क पर उतरे महागठबंधन के कार्यकर्ता : PM, गृहमंत्री और CEC का फूंका पुतला

  • गया में अवैध विदेशी शराब व बीयर की बड़ी खेप जब्त: उत्पाद विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बेगूसराय का तस्कर गिरफ्तार
  • गया में अवैध विदेशी शराब व बीयर की बड़ी खेप जब्त: उत्पाद विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की पूण्य तिथि आज, लोजपा (आर) ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की पूण्य तिथि आज, लोजपा (आर) ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

  • Patna Car Glass Broken Theft
  • पटना में दिनदहाड़े उचक्कों का दुस्साहस! महिला CO की कार का शीशा तोड़कर ऑफिशियल डोंगल व कैश चोरी

Bihar News : सवारी बैठाने के विवाद में आपस में भिड़े टोटो चालक, एक ने दुसरे पर चाकू से किया हमला, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar News : सवारी बैठने के विवाद को लेकर दो टोटो चालक आपस में भिड गए. जहाँ एक चालक ने दुसरे पर चाकू से हमला कर दिया......पढ़िए आगे

Bihar News : सवारी बैठाने के विवाद में आपस में भिड़े टोटो चाल
चाकू से हमला - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : गोपालगंज में सवारी बैठाने को लेकर टोटो चालकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी झड़प में बदल गया। इस दौरान एक चालक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें एक टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले हथुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

मामला गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के पावर हाउस के समीप का है, जहां सवारी बैठाने को लेकर दो टोटो चालकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक चालक ने चाकू निकाल लिया और दूसरे चालक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में एक टोटो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह घायल को उठाकर इलाज के लिए हथुआ अस्पताल पहुंचाया। हथुआ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

Diarch GO

जख्मी चालक ने बताया की “थोड़ा सा विवाद हुआ था… दूसरा चालक हमेशा लोगों को धमकाकर सवारी बैठा लेता था। हम लोग उसे समझाने गए थे कि ऐसा मत करें। तभी उसने अचानक चाकू निकालकर मुझ पर हमला कर दिया। हम दोनों ही ई-रिक्शा चालक हैं। बस इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।”

घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल का इलाज जारी है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। सवारी बैठाने को लेकर हुआ यह विवाद अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

NSIT
Nsmch

नमो नारायण की रिपोर्ट