LATEST NEWS

  • Air India Flight Hijack
  • एयर इंडिया फ्लाइट का हाईजैक अलर्ट ! फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान बम से उड़ाने की धमकी,

  • Bihar Jeevika
  • Bihar Jeevika: नवरात्रि में सुधा उत्पादों की बढ़ी डिमांड, जीविका दीदियों की होगी बंपर कमाई, 60 हजार की

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की पूण्य तिथि आज, लोजपा (आर) ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की पूण्य तिथि आज,
पूण्य तिथि पर याद किये गए पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान- फोटो : दीनानाथ मौआर

Aurangabad : जिला मुख्यालय से लेकर जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों तक गुरुवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि श्रद्धा, आदर और सम्मान के साथ मनाई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

चित्र व प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और नेताओं ने स्व. रामविलास पासवान की प्रतिमा और चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने उनके द्वारा दिखाए गए पदचिन्हों पर चलने और उनके सामाजिक व राजनीतिक विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Diarch GO

"अंत्योदय योजना और संचार क्रांति में रहा ऐतिहासिक योगदान"

मौके पर कार्यकर्ताओं ने स्व. रामविलास पासवान के योगदान को याद करते हुए भावुक मन से कहा कि वे एक ऐसे महापुरुष थे, जिनके कार्यों का देश हमेशा ऋणी रहेगा। केंद्र सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने जो ऐतिहासिक कार्य किए, उनका लाभ आज देश का हर गरीब उठा रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के हर घर में गरीबों को मिल रहा 'अंत्योदय अन्न योजना' का राशन उन्हीं की दूरदर्शिता की देन है। इसके अलावा देश में संचार क्रांति लाकर साधारण और महादलित परिवार के हाथों तक मोबाइल फोन पहुंचाने का श्रेय भी रामविलास पासवान को ही जाता है।

NSIT
Nsmch

"संवैधानिक आरक्षण के साथ कोई छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी"

लोजपा (रामविलास) के कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि रामविलास पासवान दलितों, शोषितों और वंचितों के सच्चे पैरोकार थे। उनके द्वारा किए गए संघर्षों का परिणाम है कि आज वंचित समाज सशक्त हो रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संवैधानिक आरक्षण को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि संविधान और आरक्षण की व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या खिलवाड़ को पार्टी और समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

चिराग पासवान के नेतृत्व पर जताया पूर्ण विश्वास

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. रामविलास पासवान की राजनीतिक और सामाजिक विरासत को उनके पुत्र व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पूरी मजबूती और निष्ठा के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। आज पूरा समाज उन्हें अपना सर्वमान्य नेता मानता है और उनके नेतृत्व में पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है।

दीनानाथ की रिपोर्ट