LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

पूर्णिया नगर निगम के कार्यपालक अभियंता पर गंभीर आरोप: संवेदकों ने किया घेराव, निविदा रद्द करने की मांग

पूर्णिया नगर निगम के संवेदकों ने निगम के कार्यपालक अभियंता गंभीर आरोप लगाया है। इनलोगों का आरोप है कि कार्यपालक अभियंता नियमों को ताक पर रखकर अपने चहेते लोगों को गलत तरीके से योजनाओं का टेंडर आवंटित कर रहे हैं....

पूर्णिया नगर निगम के कार्यपालक अभियंता पर गंभीर आरोप: संवेदक
पूर्णिया नगर निगम के कार्यपालक अभियंता पर गंभीर आरोप- फोटो : अंकित कुमार

Purnia : पूर्णिया नगर निगम के संवेदकों ने गुरुवार को नगर निगम के कार्यपालक अभियंता की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित संवेदकों ने नगर निगम प्रशासन और कार्यपालक अभियंता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जारी की गई निविदाओं (टेंडरों) में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाया।

चहेतों को गलत तरीके से टेंडर आवंटन और अनियमितता का आरोप

संवेदक संघ के प्रवक्ता आलोक राज ने नगर निगम में टेंडर प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा निकाली जाने वाली निविदाओं में व्यापक भ्रष्टाचार और मनमानापन हावी है। 

Diarch GO

उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यपालक अभियंता नियमों को ताक पर रखकर अपने चहेते लोगों को गलत तरीके से योजनाओं का टेंडर आवंटित कर रहे हैं, जबकि नियमों का पालन करने वाले योग्य संवेदकों को अकारण डिसक्वालीफाई (अयोग्य) घोषित कर दिया जाता है। संवेदकों ने पूरी निविदा प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की।

नगर आयुक्त अनिरुद्ध पांडेय को सौंपा ज्ञापन, जांच का मिला आश्वासन

NSIT
Nsmch

प्रदर्शन के उपरांत संवेदक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त अनिरुद्ध पांडेय से मुलाकात कर अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर आयुक्त अनिरुद्ध पांडेय ने बताया कि संवेदकों द्वारा ज्ञापन व आवेदन प्राप्त हुआ है। उन्होंने आश्वस्त किया कि लगाए गए सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अंकित की रिपोर्ट