LATEST NEWS

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

  • Buxar Sadar Hospital
  • Buxar Sadar Hospital: सिविल सर्जन के आश्वासन का भी नहीं हुआ असर, सदर अस्पताल में इलाज के

  • Bhojpur River incident
  • Bhojpur River incident: भोजपुर में नदी में नहाना बच्चों को पड़ा भारी! 6 बच्चे डूबे, 4 को बचाया,

  • Munger drugs
  • Munger drugs: मुंगेर में नशे के कारोबार पर पुलिस का छापा, 12.90 ग्राम स्मैक और 6 मोबाइल बरामद

Bihar Election 2025 : गोपालगंज में चुनाव के दौरान नहीं चलेगा ‘लाल पानी’ का खेल, 24 चेक पोस्ट पर चौबीस घंटे रखी जा रही नजर

Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव के दौरान शराब तस्करों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. इसी कड़ी में जिले के 25 चेक पोस्ट पर चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है......पढ़िए आगे

Bihar Election 2025 : गोपालगंज में चुनाव के दौरान नहीं चलेगा
शराब तस्करों पर नजर - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : गोपालगंज में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले ही प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। शराब माफिया और लाल पानी तस्करों की कमर तोड़ने के लिए उत्पाद विभाग, परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है। बॉर्डर से लेकर जिले के हर चेक पोस्ट तक सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। गोपालगंज जिले में इस वक्त चुनावी माहौल गरम है और प्रशासन ने किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर नकेल कसने की ठान ली है। 

बिहार-उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे बलथरी चेक पोस्ट समेत करीब 25 चेक पोस्ट पर 24 घंटे लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा ने बताया कि बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को देखते हुए यह जांच अभियान मुख्यालय के निर्देश पर चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य है - शराब, नकदी, या किसी भी संदिग्ध वस्तु के अवैध आवागमन को रोकना। जांच टीमों को तीन पारियों में विभाजित किया गया है। हर पारी की 8 घंटे की शिफ्ट में अधिकारी और कर्मी तैनात हैं। प्रत्येक वाहन की गहन जांच की जा रही है। 

संदेहास्पद व्यक्ति या वाहन की तुरंत जांच कर कार्रवाई की जा रही है। जांच व्यवस्था को तकनीकी रूप से भी मजबूत किया गया है। सभी प्रमुख चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन कैमरे, और स्कैनर मशीनें लगाई गई हैं। दो बड़े व्हीकल स्कैनर लगातार ट्रक, पिकअप और अन्य गाड़ियों को स्कैन कर रहे हैं। हर वाहन की डिजिटल मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी अवैध वस्तु को छिपाकर ले जाने की कोशिश तुरंत पकड़ी जा सके। 

उत्पाद विभाग,परिवहन विभाग, जिला पुलिस एवं केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल की टुकड़ियाँ भी तैनात। ये सभी मिलकर बॉर्डर पर चौकसी बनाए हुए हैं ताकि नशे का अवैध कारोबार चुनाव के दौरान न पनप सके। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा ने कहा - “हमारी प्राथमिकता है कि बिहार विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो। शराब तस्करों या संदिग्ध तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”  तो कुल मिलाकर, गोपालगंज में प्रशासन चुनाव से पहले किसी भी तरह की गड़बड़ी या अवैध गतिविधि को लेकर बेहद सतर्क है। सीमा पर बढ़ी चौकसी और लगातार चल रहे सघन जांच अभियान से स्पष्ट है कि इस बार चुनावी माहौल में “लाल पानी” का खेल नहीं चलने दिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट