LATEST NEWS

  • कटिहार DM
  • Bihar News: कटिहार DM का अनोखा अंदाज! बच्चों को पढ़ाया, जमीन पर बैठकर खाया खाना, खुद धोई जूठी

  • Bihar MLC Election
  • अनंत-नीरज विवाद के बीच नीतीश के घर हुई JDU के शीर्ष नेताओं की बड़ी बैठक ! MLC चुनाव

  • Patna High Court
  • Patna High Court: मेडिकल लीव पर गए अफसर को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी रद्द कर बहाली का

  •  Bhai Virendra
  • भाई वीरेंद्र का बड़ा हमला: ‘JDU में आग लग चुकी है, अब पार्टी नाम की कोई चीज नहीं

  • Patna High Court
  • Patna High Court: अपराध पर हाईकोर्ट का हथौड़ा,पार्क बने नशे के अड्डे, निगम-पुलिस को लगाई कड़ी फटकार

Bihar Politics : तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे मंत्री जनक राम, कहा-अपराध पर बोलने का उनको नैतिक अधिकार नहीं...

Bihar Politics : बिहार सरकार के मंत्री जनक राम ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा की तेजस्वी को अपराध पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है.....पढ़िए आगे

Bihar Politics : तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे मंत्री जनक राम, क
अपराध पर बोलने का अधिकार नहीं..- फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : बिहार में एक बार फिर कानून व्यवस्था को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने दो दिन में 19 हत्या के मामलों को लेकर नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अब बिहार में अपराध कोई अपवाद नहीं, बल्कि संस्कार बन गया है। पप्पू यादव ने नीतीश सरकार की तुलना 'जंगलराज' से करते हुए कहा कि अब राज्य 'महा रावणराज' बन चुका है। लेकिन पप्पू यादव के इस बयान पर गोपालगंज से भाजपा विधान परिषद और राज्य सरकार में अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने पप्पू यादव पर हमला बोला। मंत्री ने कहा  कि "पप्पू यादव को तो बोलने का कोई अधिकार ही नहीं है। जिन पर खुद हत्या, भ्रष्टाचार और अपराध के गंभीर आरोप लगे हों, वे आज अपराध पर नैतिकता की बात कर रहे हैं? पप्पू यादव जेल से बाहर निकले हैं और अब बिहार की जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उनकी मंशा को जनता समझती है।"

वहीँ मंत्री ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी आड़े हाथों लिया। मंत्री जनक राम ने कहा –"तेजस्वी यादव को अपराध पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने उसी अपराध में जन्म लिया है। लालू यादव के राज में ही बिहार में जी. कृष्णैया जैसे आईएएस अफसर को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर मारा गया। बीबी विश्वास, चंपा विश्वास, यूएन विश्वास जैसे अधिकारियों के परिवारों पर महीने भर अत्याचार हुए – क्या तेजस्वी यादव कभी इनपर बोले?"। जनक राम ने सवाल उठाया कि तेजस्वी यादव उस समय कहां थे। जब उनके पिता लालू यादव आईएएस अफसरों की फरियादों को 'छोटी-मोटी घटना' कहकर टाल दिया करते थे। 

Diarch GO

मंत्री ने कहा –"लालू यादव के शासन में मैंने खुद देखा है कि कैसे जिले के बेटे होने के बावजूद अधिकारियों के साथ अत्याचार हुआ। अपराधियों को संरक्षण दिया गया। क्या यह अपराध नहीं था?"।   मंत्री जनक राम ने कहा कि बिहार की जनता अब भावनाओं से नहीं, विकास की सच्चाई से जुड़ चुकी है। "बिहार में एनडीए की सरकार ने कानून का राज स्थापित किया है। करोड़ों लोगों की आस्था हमारे सुशासन में है। 

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट