LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में पैकेज्ड पेयजल प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित इकाइयों को कराया गया बंद
  • Bihar News : पटना में पैकेज्ड पेयजल प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित

  • Marpeeti in Rohtas
  • Rohtas News: रोहतास में नाली के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से मारपीट में 12 घायल; CCTV

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने कोविड मुआवजे को लेकर सरकार को लगाई फटकार, न्याय व वित्तीय मुआवजा को बताया सरकार की प्राथमिकता
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने कोविड मुआवजे को लेकर सरकार को लगाई फटकार, न्याय व वित्तीय मुआवजा

  • Bihar News : बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर स्थापित होंगे सोलर प्लांट, विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक
  • Bihar News : बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर स्थापित होंगे सोलर प्लांट, विभिन्न विभागों के अधिकारियों

  • वैशाली नाव हादसा: तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा-अस्पताल में ऑक्सीजन और डॉक्टर होते तो बच जाती कई जानें, पीड़ितों को मिले 3 डिसमिल जमीन"
  • वैशाली नाव हादसा: तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा-अस्पताल में ऑक्सीजन और डॉक्टर होते तो बच

Bihar News: कटिहार DM का अनोखा अंदाज! बच्चों को पढ़ाया, जमीन पर बैठकर खाया खाना, खुद धोई जूठी थाली

Bihar News: कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी इन दिनों अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। ..

कटिहार DM
DM का अनोखा अंदाज! - फोटो : reporter

Bihar News: कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी इन दिनों अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। रौतारा में आयोजित सहयोग शिविर के क्रम में जिलाधिकारी ने कोढ़ा प्रखंड के मिडिल स्कूल रौतारा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, सुविधाओं और बच्चों के लिए उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीएम सिर्फ व्यवस्था देखने तक सीमित नहीं रहे, बल्कि खुद कक्षा में पहुंचकर बच्चों से रूबरू हुए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से बारी-बारी से सवाल पूछे और कई विषयों पर उनसे संवाद किया। बच्चों के जवाब सुनकर जिलाधिकारी ने उन्हें प्रोत्साहित किया और पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ाने की कोशिश की।

Diarch GO

डीएम आशुतोष द्विवेदी ने बच्चों से सीधे बातचीत कर विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और व्यवस्थाओं को लेकर उनके अनुभव भी जाने। उन्होंने बच्चों से पूछा कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान उन्हें किन सुविधाओं का लाभ मिल रहा है और किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत महसूस होती है। इस दौरान विद्यालय में मौजूद शिक्षकों ने नई एवं आधुनिक सुविधाओं और बेहतर शैक्षणिक माहौल के बारे में जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान डीएम का सादगी भरा अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने बच्चों के साथ जमीन पर पंक्तिबद्ध बैठकर मध्याह्न भोजन किया। इसके बाद सबसे खास बात यह रही कि जिलाधिकारी ने अपनी जूठी थाली खुद धोई। डीएम को बच्चों के साथ बैठकर भोजन करते और अपनी थाली साफ करते देखकर विद्यालय परिसर में मौजूद लोगों के बीच इसकी चर्चा होने लगी।

NSIT
Nsmch

जिलाधिकारी ने इस दौरान विद्यालय की साफ-सफाई, शिक्षण व्यवस्था और बच्चों को मिल रही सुविधाओं को भी देखा। मौके पर डीडीसी डॉ. नेहा, विशेष कार्य पदाधिकारी अभिषेक रंजन, विद्यालय के प्राचार्य, सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद रहे।डीएम के इस औचक निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारी की औपचारिक भूमिका से अलग उनका सहज और संवेदनशील अंदाज नजर आया। बच्चों के साथ संवाद से लेकर उनके साथ भोजन करने और अपनी थाली स्वयं धोने तक की तस्वीरें लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह