LATEST NEWS

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

  •  Hemant Soren Mother Death
  • Roopi Soren Demise: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी और सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का

  • प्रेम-प्रसंग में हुई थी 14 वर्षीय किशोर की हत्या: प्रेमिका और उसके माता-पिता में मिलकर घटना को दिया था अंजाम, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
  • प्रेम-प्रसंग में हुई थी 14 वर्षीय किशोर की हत्या: प्रेमिका और उसके माता-पिता में मिलकर घटना को दिया

  • CM Nitish Kumar Maner Visit
  • Maner News:नीतीश कुमार ने पूर्व विधायक सूर्यदेव त्यागी की पत्नी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात

  • बिहार-झारखंड सीमा पर गया पुलिस और SSB को बड़ी सफलता: जंगल में ज़मीन के अंदर दबा हथियारों का जखीरा बरामद
  • बिहार-झारखंड सीमा पर गया पुलिस और SSB को बड़ी सफलता: जंगल में ज़मीन के अंदर दबा हथियारों का

Jan Suraj transgender candidate: जन सुराज ने इस विधानसभा सीट से उतारा ट्रांसजेंडर उम्मीदवार! जानें कौन है वह जिसकी नाम की हो रही चर्चा

Jan Suraj transgender candidate: बिहार चुनाव 2025 में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने गोपालगंज की भोरे सीट से ट्रांसजेंडर सामाजिक कार्यकर्ता प्रीति किन्नर को उम्मीदवार बनाया है। अगर वह जीतती हैं, तो देश की दूसरी ट्रांसजेंडर विधायक बनेंगी।

Jan Suraj transgender candidate
जन सुराज की ट्रांसजेंडर उम्मीदवार- फोटो : social media

Jan Suraj transgender candidate: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अब राजनीति का रंग और भी दिलचस्प हो गया है।प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए गोपालगंज जिले की भोरे विधानसभा सीट से ट्रांसजेंडर सामाजिक कार्यकर्ता प्रीति किन्नर को उम्मीदवार बनाया है। यह फैसला न केवल बिहार बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है।अगर प्रीति किन्नर जीत दर्ज करती हैं, तो वह देश की दूसरी ट्रांसजेंडर विधायक बनेंगी। इससे पहले, मध्य प्रदेश की शबनम बानो ने 1998 से 2003 तक विधायक के रूप में इतिहास रचा था।

लोगों की चाहत पर राजनीति में आई हूं— प्रीति किन्नर

प्रीति किन्नर का राजनीति में आना किसी महत्वाकांक्षा का परिणाम नहीं, बल्कि जनता की मांग का नतीजा है।उन्होंने बताया कि वे दो दशकों से समाजसेवा में लगी हैं गरीब लड़कियों की शादियां कराना, आपदा के समय राहत पहुँचाना और शिक्षा के लिए काम करना उनके मिशन का हिस्सा रहा है। प्रीति कहती हैं, ''लोगों ने कहा कि मैं केवल समाजसेवा तक सीमित न रहूँ, राजनीति में आकर बदलाव लाऊं। यही भरोसा मुझे चुनाव मैदान तक लाया है।'' उनका मानना है कि ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या भले सीमित हो, पर उनके सामाजिक कार्यों ने हर समुदाय से उन्हें समर्थन दिलाया है।

Diarch GO

निर्दलीय से जन सुराज तक 

शुरुआत में प्रीति ने भोरे सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की तैयारी की थी, लेकिन जब उन्होंने प्रशांत किशोर के जन सुराज आंदोलन का एजेंडा सुना, तो उन्हें लगा कि उनके विचार और जन सुराज का उद्देश्य एक जैसे हैं। उन्होंने कहा, “मैं प्रशांत जी की आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया।जन सुराज जाति या धर्म की राजनीति नहीं करता, बल्कि ईमानदारी और विकास की बात करता है। यही कारण है कि मैंने जन सुराज से जुड़ने का निर्णय लिया।”

भोरे सीट पर नया समीकरण 

गोपालगंज की भोरे सीट हमेशा राजनीतिक बदलाव का केंद्र रही है।2010 में भाजपा, 2015 में कांग्रेस और 2020 में जेडी(यू) ने यहां जीत दर्ज की थी।अब जब जन सुराज मैदान में उतरा है, मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

NSIT
Nsmch

हम भी बराबर के नागरिक हैं-प्रीति किन्नर 

प्रीति किन्नर कहती हैं कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज में समानता और सम्मान की भावना को मजबूत करना है। वे कहती हैं, “हम भी इस देश के नागरिक हैं। अगर जनता ने आशीर्वाद दिया तो मैं शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान दूंगी।”उन्होंने अपने क्षेत्र के लिए कई वादे किए हैं — हर पंचायत में एम्बुलेंस सेवा, नया कॉलेज, महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय और बेहतर सड़कों की सुविधा।