LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

प्रेम-प्रसंग में हुई थी 14 वर्षीय किशोर की हत्या: प्रेमिका और उसके माता-पिता में मिलकर घटना को दिया था अंजाम, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

मुजफ्फरपुर जिले में बीते मंगलवार को बरामद हुई नाबालिग किशोर के लाश मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। किशोर की हत्या प्रेम-प्रसंग में हुई थी और घटना को प्रेमिका और उसके माता-पिता ने मिलकर अंजाम दिया था.....

प्रेम-प्रसंग में हुई थी 14 वर्षीय किशोर की हत्या: प्रेमिका औ
प्रेम-प्रसंग में हुई थी 14 वर्षीय किशोर की हत्या- फोटो : मणिभूषण

Muzaffarpur : जिले के कटरा थाना क्षेत्र स्थित सोनपुर पंचायत के देवगन गांव में प्रेम-प्रसंग के चलते एक 14 वर्षीय नाबालिग पिंटू कुमार की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। पिंटू 4 अक्टूबर को अपने घर से साइकिल लेकर निकला था और रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था। मोबाइल बंद मिलने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, जिसके बाद 5 अक्टूबर को पीड़ित मां रंजू देवी ने कटरा थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई।

तालाब की झाड़ियों से बरामद हुआ था शव 

मामले की गंभीरता को देखते हुए कटरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। 6 अक्टूबर को पुलिस ने गांव के पास ही एक तालाब के बीच झाड़ियों से पिंटू का शव बरामद किया।

प्रेमिका के परिजनों ने घर बुलाकर की हत्या, 48 घंटे में राजफाश 

जांच के दौरान पुलिस को प्रेम-प्रसंग के बिंदु पर सुराग मिले। पुलिस ने मृतक की नाबालिग प्रेमिका और उसके माता-पिता को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश हो गया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि पिंटू और लड़की एक ही गांव के स्कूल में साथ पढ़ते थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध था। जानकारी मिलने पर लड़की के परिजनों ने साजिश रचकर पिंटू को अपने घर बुलाया, जहां तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। रात के अंधेरे में शव को कंधे पर ले जाकर तालाब की झाड़ियों में छिपा दिया था।

NSIT
Nsmch

ग्रामीण एसपी का आधिकारिक बयान 

मामले की पुष्टि करते हुए ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि 4 अक्टूबर को किशोर के गायब होने की शिकायत मिली थी। कटरा पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान और सूचना तंत्र के आधार पर महज 48 घंटे के भीतर पूरे हत्याकांड का सफल उद्भेदन कर दिया है। घटना में संलिप्त लड़की के माता-पिता को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं नाबालिग प्रेमिका को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

मणिभूषण की रिपोर्ट