LATEST NEWS

  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान,  कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले-

  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की सांसें, पंद्रह साल की चांदनी की जांबाजी  जान कर हैरान हो जाएंगे आप
  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी

औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगं
औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ- फोटो : दीनानाथ मौआर

Aurangabad :  जिले में लंबे समय से राजनीतिक दांव-पेच और भूमि आवंटन के पेंच में फंसा मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। देव क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए 'देव पातालगंगा ट्रस्ट' ने 20 एकड़ भूमि बिहार सरकार को दान में दे दी है। इस ऐतिहासिक कदम से स्थानीय लोगों में काफी खुशी और उत्साह का माहौल है।

जिला निबंधन कार्यालय में पूरी हुई कानूनी प्रक्रिया 

बुधवार को जिला निबंधन कार्यालय, औरंगाबाद स्थित जिला अवर निबंधक-सह-विशेष विवाह पदाधिकारी के कार्यालय में भूमि दान की सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गईं। पातालगंगा ट्रस्ट, देव के पूज्य महंत आदित्य ब्रह्मचारी जी एवं ट्रस्ट कमेटी के सम्मानित सदस्यों ने आधिकारिक रूप से बिहार सरकार के नाम 20 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री (दान पत्र) सौंपी।

Diarch GO

औरंगाबाद विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने जताया आभार 

इस जनहितकारी पहल पर औरंगाबाद के विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने पातालगंगा ट्रस्ट और महंत आदित्य ब्रह्मचारी जी के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद और आसपास के ग्रामीण इलाकों के मरीजों को अब आधुनिक और उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा।

मेडिकल कॉलेज बनने से मेडिकल शिक्षा की पढ़ाई कर रहे युवाओं के लिए रास्ते खुलेंगे और स्थानीय स्तर पर व्यापक रोजगार व क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।

NSIT
Nsmch

विधायक ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा किया गया यह भू-दान आने वाली पीढ़ियों के भविष्य और क्षेत्र की प्रगति के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

दीनानाथ की रिपोर्ट