LATEST NEWS

  • India Alliance Protest Bikram
  • India Alliance Protest Bikram: गूंजा 'ईवीएम हटाओ, बैलेट लाओ', इंडिया गठबंधन ने फूंका चुनाव आयुक्त, पीएम और गृह

  • जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा का बड़ा बयान: बिहार में राजनीति के लिए JDU का साथ जरुरी, 100 वर्षों तक याद रखा जाएगा नीतीश कुमार का काम
  • जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा का बड़ा बयान: बिहार में राजनीति के लिए JDU का साथ

  • दरभंगा में जन सुराज के MLC प्रत्याशी डॉ. सुरेश प्रसाद राय का एलान : मदरसा शिक्षकों को DA और PF लाभ देने सहित इन मुद्दों पर करेंगे संघर्ष
  • दरभंगा में जन सुराज के MLC प्रत्याशी डॉ. सुरेश प्रसाद राय का एलान : मदरसा शिक्षकों को DA

  • भागलपुर में सड़क हादसों का कहर: दो अलग-अलग दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर रुप से घायल
  • भागलपुर में सड़क हादसों का कहर: दो अलग-अलग दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर रुप से घायल

  • समुद्री शक्ति के विस्तार का शंखनाद: राजनाथ सिंह ने लॉन्च किया पहला फ्लीट सपोर्ट शिप 'सूर्य', पारंपरिक रीति से हुआ जलावतरण
  • समुद्री शक्ति के विस्तार का शंखनाद: राजनाथ सिंह ने लॉन्च किया पहला फ्लीट सपोर्ट शिप 'सूर्य', पारंपरिक रीति

Bihar Crime News : गोपालगंज में नामांकन के तुरंत बाद भाकपा माले प्रत्याशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए वजह...

Bihar Crime News : गोपालगंज में नामांकन के तुरंत बाद पुलिस ने भाकपा माले के प्रत्याशी को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद उनके समर्थकों ने जमकर बवाल काटा.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : गोपालगंज में नामांकन के तुरंत बाद भाकपा म
प्रत्याशी गिरफ्तार - फोटो : SOCIAL MEDIA

Gopalganj : जिले के हथुआ अनुमंडल से आज चुनावी सरगर्मी के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। महागठबंधन समर्थित माले प्रत्याशी जितेंद्र पासवान को पुलिस ने नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र पासवान ने आज भोरे विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया था। लेकिन नामांकन की प्रक्रिया पूरी होते ही पुलिस की टीम ने उन्हें हथुआ अनुमंडल परिसर के बाहर से ही हिरासत में ले लिया। 

सूत्रों के अनुसार, उनकी गिरफ्तारी वर्ष 2017 में विजयीपुर थाना क्षेत्र में दर्ज एक आपराधिक मामले के सिलसिले में की गई है। बताया जा रहा है कि वे इस मामले में अभियुक्त के रूप में नामजद थे, लेकिन बार-बार नोटिस के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। इसी को लेकर कोर्ट के आदेश पर उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है। पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि मामला कई साल पुराना है, और हाल में कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। इसी आधार पर आज कार्रवाई की गई। 

Diarch GO

जितेंद्र पासवान की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही भोरे और हथुआ क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। माले समर्थक और महागठबंधन के कार्यकर्ता नाराज़ हैं और उन्होंने पुलिस कार्रवाई को राजनीतिक साज़िश बताया है। उनका कहना है कि जैसे-जैसे चुनाव नज़दीक आ रहा है, विपक्षी उम्मीदवारों को टारगेट कर प्रशासनिक दवाब बनाया जा रहा है। दूसरी ओर, प्रशासन का कहना है कि यह पूरी तरह से कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई कार्रवाई है और इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। 

पुलिस ने बताया कि उम्मीदवार होने के बावजूद, अगर कोई व्यक्ति कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करता है, तो कानून अपना काम करेगा। फिलहाल जितेंद्र पासवान को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है, और उन्हें आगे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस गिरफ्तारी के बाद से भोरे विधानसभा का चुनावी माहौल अचानक गरमा गया है। माले नेताओं ने संकेत दिए हैं कि वे इस कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। वहीं प्रशासन पूरी स्थिति पर नज़र बनाए हुए है। कुल मिलाकर, नामांकन के बाद की यह गिरफ्तारी। गोपालगंज की चुनावी सियासत में नया मोड़ लेकर आई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि माले प्रत्याशी की गिरफ्तारी का चुनावी समीकरणों पर क्या असर पड़ता है।

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट