LATEST NEWS

  • सहरसा में IIP कार्यकर्ताओं का चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: PM मोदी, अमित शाह और EC का फूंका पुतला
  • सहरसा में IIP कार्यकर्ताओं का चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: PM मोदी, अमित शाह और EC का

  • Choti Patnadevi
  • 51 किलो चांदी के रजत सिंहासन पर विराजेंगी छोटी पटनदेवी, नवरात्रि में होगा विशेष चंडी महायज्ञ

  • Patna Gaurichak Firing News
  • पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

  • बेगूसराय में SIR के खिलाफ 'इंडिया' गठबंधन का हल्लाबोल: मोदी, शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला
  • बेगूसराय में SIR के खिलाफ 'इंडिया' गठबंधन का हल्लाबोल: मोदी, शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का

  • Chhoti Patandevi Silver Throne
  • Chhoti Patandevi Patna: 51 किलो चांदी से बना रजत सिंहासन, नवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं

kis kis ko pyaar karoon - 3 साल, 3 शादियां और 2 बच्चे, सभी एक दूसरे से अंजान, आरोपी पति बोला - शादी करना उसकी मजबूरी थी क्योंकि उसे एक महिला में वो गुण नहीं मिले जिसकी उसे तलाश थी

एक शख्स ने बिना तलाक दिए 3 साल में 3 शादियां कर लीं। पहली और दूसरी पत्नी के थाने पहुँचने के बाद आरोपी पिंटू बरनवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का कहना है कि उसे एक महिला में 'मनचाहे गुण' नहीं मिले, इसलिए उसने बार-बार शादियां कीं।

kis kis ko pyaar karoon - 3 साल, 3 शादियां और 2 बच्चे, सभी ए
युवक की तीन शादियों का खुला राज।- फोटो : नमो नारायण मिश्रा

Gopalganj -  फिल्म किस किस को प्यार करूं में कपिल शर्मा तीन तीन बीवियां रखते हैं और सभी पत्नियां एक दूसरे से अंजान रहती  हैं।  फिल्म की यह कहानी अब सच हो गई है। गोपालगंज से एक चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ पुलिस बल्कि पूरे समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है। 3 साल में 3 शादियां और 2 बीवियां व 2 बच्चे और तीनों पत्नियां एक-दूसरे से पूरी तरह अनजान। जब सच्चाई सामने आई, तो मामला सीधे थाने तक पहुंच गया और अब आरोपी पति सलाखों के पीछे है। 

यह पूरा मामला है गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के गौरूप समईल गांव का। आरोप है कि इसी गांव के रहने वाले पिंटू बरनवाल ने बिना तलाक दिए एक के बाद एक तीन शादियां कर लीं। पहली शादी वर्ष 2022 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई। पहली पत्नी खुशबू कुमारी उर्फ अमृता का आरोप है कि शादी में उसके पिता ने 20 ग्राम सोना, कई तोला चांदी और करीब 3 लाख रुपये नकद दिए थे। इसके बावजूद पति लगातार 5 लाख रुपये और कार की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। 

Diarch GO

पहली पत्नी के गंभीर आरोप :- 

खुशबू ने यह भी आरोप लगाया है कि शादी की पहली रात ही उसके पति ने जबरन संबंध बनाते हुए उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाने की कोशिश की। इस मामले को लेकर उसने मीरगंज थाने में दहेज उत्पीड़न और जबरन संबंध बनाने जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई। 

दूसरी शादी, दूसरा धोखा 

वहीं दूसरी पत्नी गुड़िया कुमारी, जो कि सीवान जिले के गोरिया कोठी की रहने वाली हैं, का कहना है कि उनकी शादी अप्रैल 2024 में पिंटू बरनवाल से हुई थी। शादी के समय उन्हें यह बिल्कुल जानकारी नहीं दी गई थी कि पिंटू पहले से शादीशुदा है। कुछ समय बाद जब गुड़िया को सच्चाई का पता चला, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। गुड़िया का आरोप है कि बिना तलाक दिए ही पिंटू ने तीसरी शादी भी कर ली। 

NSIT
Nsmch

तीसरी शादी और बच्चा :- 

पहली पत्नी खुशबू का दावा है कि पिंटू ने सारण जिले की एक युवती से तीसरी शादी कर ली है, जो अब उसके बच्चे की मां भी बन चुकी है। हैरानी की बात यह है कि तीसरी पत्नी को भी पिंटू की पहली और दूसरी शादी की कोई जानकारी नहीं दी गई थी। 

थाने पहुंचीं दो बीवियां, मचा हड़कंप :- 

दोनों पत्नियों की लिखित शिकायत के बाद मीरगंज थाना पुलिस हरकत में आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पति पिंटू बरनवाल को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

आरोपी पति का अजीब तर्क :-

 गिरफ्तारी के बाद पिंटू बरनवाल ने जो दलील दी, उसने सबको हैरान कर दिया। उसका कहना है कि “शादी करना उसकी मजबूरी थी। उसे एक महिला में जो गुण चाहिए थे, वो नहीं मिले, इसलिए उसने दूसरी और तीसरी शादी की।” पिंटू का यह भी दावा है कि उसने बिना दहेज के शादियां कीं और उसकी दोनों पत्नियां झूठे आरोप लगा रही हैं। इतना ही नहीं, उसने उल्टा आरोप लगाया कि उसकी पत्नियां उस पर चाकू से हमला करती थीं और उसकी मां के लिए खाना तक नहीं बनाती थीं। 

पुलिस का पक्ष :- 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। दहेज उत्पीड़न, बिना तलाक दूसरी और तीसरी शादी, जबरन संबंध बनाने जैसे गंभीर आरोपों की कानूनी पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

बहरहाल, यह मामला रिश्तों में भरोसे, कानून की अनदेखी और महिलाओं के अधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब सभी की निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं कि आखिर तीन शादियों और गंभीर आरोपों के इस मामले में न्याय का पलड़ा किस ओर झुकता है। 

Report - namo narayan mishra