LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Bihar News : गोपालगंज में शराब बेचने का विरोध करना युवक को पड़ा महंगा, बदमाशों ने की जमकर की पिटाई, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar News : गोपालगंज में शराब बेचेने का विरोध जताने पर दबंगों ने युवक का अपहरण कर लिया और उसके साथ अमानवीय तरीके से मारपीट करते हुए चाकू से कई वार किए।

Bihar News : गोपालगंज में शराब बेचने का विरोध करना युवक को प
शराब बेचने का विरोध पड़ा महंगा - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : गोपालगंज में कथित तौर पर शराब बेचने के दबाव का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर युवक को अगवा कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और चाकू से कई वार किए गए। इसके बाद उसे मृत समझकर सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना हथुआ थाना क्षेत्र के अटवा गांव की है।

दरअसल, घायल युवक की पहचान अटवा गांव निवासी हरेंद्र यादव के पुत्र नीरज यादव के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग नीरज पर जबरन शराब बेचने का दबाव बना रहे थे। नीरज ने इसका विरोध किया तो उसे धमकाया जाने लगा। आरोप है कि इसी विवाद में उसके साथ मारपीट की गई और चाकू से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इसके बाद उसे सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नीरज को हथुआ अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। यहां से भी चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। फिलहाल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, मामले को लेकर हथुआ एसडीपीओ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आरोपियों के घरों पर छापेमारी की और उनके परिजनों से पूछताछ भी की। एसडीपीओ के अनुसार, पुलिस की कार्रवाई के बाद घायल युवक को हथुआ में सड़क किनारे छोड़ दिया गया था।

एसडीपीओ ने बताया कि युवक के साथ गंभीर रूप से मारपीट की गई है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को चिह्नित किया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि घायल युवक और कथित आरोपियों के बीच पहले भी मारपीट की घटना हो चुकी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। शराब बेचने के दबाव और जानलेवा हमले को लेकर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि चिह्नित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

NSIT
Nsmch

नमो नारायण की रिपोर्ट