LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

गोपालगंज में पुलिस सुरक्षा पर बड़ा सवाल : कोर्ट में पेशी के बाद जेल जा रहा कैदी चलती गाड़ी से कूदकर हुआ फरार

गोपालगंज जिले से पुलिस सुरक्षा में एक बड़ी चुक का मामला सामने आया है। कोर्ट से जेल ले जाते वक्त पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार हो गया है। घटना के बाद पुलिस महकंमे में हड़कंप मचा हुआ है...

गोपालगंज में पुलिस सुरक्षा पर बड़ा सवाल : कोर्ट में पेशी के
पुलिस कस्टडी से कैदी फरार- फोटो : नमो नारायण मिश्रा

Gopalganj : जिले में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता पर एक बार फिर बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो गया है। न्यायालय में पेशी के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच चनावे जेल ले जाए जा रहे एक शातिर कैदी ने पुलिस बल को चकमा दे दिया और चलती गाड़ी से छलांग लगाकर मौके से फरार हो गया। यह सनसनीखेज घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के एनएच-531 पर स्थित वृंदावन सदासी राय टोला गांव के समीप की बताई जा रही है, जिसके बाद से पुलिस महकमे में अफरा-तफरी का माहौल है।


दिल्ली से हुआ था गिरफ्तार, कोर्ट से जेल भेजने के दौरान दिया चकमा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरार आरोपी को गोपालगंज पुलिस ने महज एक दिन पहले ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक विशेष ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार किया था। दिल्ली से बिहार लाने के बाद मंगलवार को उसे स्थानीय न्यायालय में कानूनी पेशी के लिए ले जाया गया था। अदालत की कार्यवाही पूरी होने के बाद, न्यायाधीश के आदेश पर पुलिस सुरक्षा में उसे चनावे मंडल कारा (जेल) भेजने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसने सुरक्षा घेरे को तोड़ दिया।


चलती पुलिस वैन से लगाई छलांग, सुरक्षाकर्मियों के फूले हाथ-पांव

प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के मुताबिक, कैदी को पुलिस की गाड़ी में बिठाकर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने वाहन के भीतर तैनात पुलिसकर्मियों की नजरों से बचकर बेहद चालाकी से चलती गाड़ी का दरवाजा खोला और सड़क पर कूद गया। जब तक पुलिसकर्मी वाहन को रुकवाते और उसे पकड़ने के लिए पीछे दौड़ते, तब तक वह फुर्ती दिखाते हुए पास के ग्रामीण इलाके और खेतों का फायदा उठाकर सुरक्षाकर्मियों की आँखों से ओझल हो चुका था।


पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, कई थानों की टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटीं

दिनदहाड़े पुलिस अभिरक्षा (Police Custody) से कैदी के इस तरह भाग निकलने की खबर वायरल होते ही जिला पुलिस मुख्यालय में हड़कंप मच गया। सुरक्षा में चूक को लेकर वरीय अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई है। घटना के तुरंत बाद जिले के आला अधिकारियों के निर्देश पर मीरगंज सहित आसपास के कई थानों की पुलिस टीमों को तुरंत एक्टिव किया गया है। फरार कैदी की तलाश में पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर कॉम्बिंग और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।


इलाके में नाकेबंदी जारी, पुलिस का दावा- जल्द होगा सलाखों के पीछे

NSIT
Nsmch

फिलहाल स्थानीय पुलिस ने एनएच-531 और उससे जुड़े सभी ग्रामीण रास्तों पर नाकेबंदी कर दी है और आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि सभी इनपुट खंगाले जा रहे हैं और तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपी को बहुत जल्द दोबारा गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट