LATEST NEWS

  • India Alliance Protest Bikram
  • India Alliance Protest Bikram: गूंजा 'ईवीएम हटाओ, बैलेट लाओ', इंडिया गठबंधन ने फूंका चुनाव आयुक्त, पीएम और गृह

  • जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा का बड़ा बयान: बिहार में राजनीति के लिए JDU का साथ जरुरी, 100 वर्षों तक याद रखा जाएगा नीतीश कुमार का काम
  • जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा का बड़ा बयान: बिहार में राजनीति के लिए JDU का साथ

  • दरभंगा में जन सुराज के MLC प्रत्याशी डॉ. सुरेश प्रसाद राय का एलान : मदरसा शिक्षकों को DA और PF लाभ देने सहित इन मुद्दों पर करेंगे संघर्ष
  • दरभंगा में जन सुराज के MLC प्रत्याशी डॉ. सुरेश प्रसाद राय का एलान : मदरसा शिक्षकों को DA

  • भागलपुर में सड़क हादसों का कहर: दो अलग-अलग दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर रुप से घायल
  • भागलपुर में सड़क हादसों का कहर: दो अलग-अलग दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर रुप से घायल

  • समुद्री शक्ति के विस्तार का शंखनाद: राजनाथ सिंह ने लॉन्च किया पहला फ्लीट सपोर्ट शिप 'सूर्य', पारंपरिक रीति से हुआ जलावतरण
  • समुद्री शक्ति के विस्तार का शंखनाद: राजनाथ सिंह ने लॉन्च किया पहला फ्लीट सपोर्ट शिप 'सूर्य', पारंपरिक रीति

Bihar News: गोपालगंज में करंट से बड़ा हादसा, तीन मजदूरों की मौत, एक गंभीर

Bihar News:घर निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया।

Bihar News: गोपालगंज में करंट से बड़ा हादसा, तीन मजदूरों की
गोपालगंज में करंट से बड़ा हादसा, तीन मजदूरों की मौत, एक गंभीर- फोटो : NEWS 4 NATION

Bihar News:गोपालगंज ज़िले के उचकागांव थाना क्षेत्र के लुहसी गांव से इस वक्त की बड़ी ख़बर सामने आई है। घर निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया।

जानकारी के मुताबिक, सभी मजदूर घर का निर्माण कार्य कर रहे थे तभी ऊपर से गुज़र रही हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। तेज़ करंट लगने से चारों मजदूर बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने नसरुद्दीन मियां (त्रिलोकपुर), नीरज कुमार और बलिराम सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राजापुर गांव के जितेंद्र सिंह की हालत नाज़ुक है और उसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

Diarch GO

हादसे की सूचना मिलते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों का कहना है कि जिस जगह मकान बन रहा था, उसके ऊपर से ही हाई टेंशन तार गुज़र रहा था। सुरक्षा इंतज़ाम न होने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ।

इधर, पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जांच में जुट गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

NSIT
Nsmch

यह घटना एक बार फिर बिजली व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। 

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा