LATEST NEWS

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

  • Buxar Sadar Hospital
  • Buxar Sadar Hospital: सिविल सर्जन के आश्वासन का भी नहीं हुआ असर, सदर अस्पताल में इलाज के

  • Bhojpur River incident
  • Bhojpur River incident: भोजपुर में नदी में नहाना बच्चों को पड़ा भारी! 6 बच्चे डूबे, 4 को बचाया,

  • Munger drugs
  • Munger drugs: मुंगेर में नशे के कारोबार पर पुलिस का छापा, 12.90 ग्राम स्मैक और 6 मोबाइल बरामद

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: भोजपुर में सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार, पति की मौत और पत्नी जिंदगी-मौत से जूझ

पकड़ौआ विवाह 2.0: प्रेमिका से मिलने पहुंचा था आशिक, ग्रामीणों ने 'कुटाई' के बाद मंदिर में रचा दी शादी!

प्रेमिका से मिलने शेर गांव पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा। पिटाई के बाद मंदिर में जबरन कराई शादी। सिवान का रहने वाला है प्रेमी।

पकड़ौआ विवाह 2.0: प्रेमिका से मिलने पहुंचा था आशिक, ग्रामीणो

Gopalganj  : बिहार के सिधवलिया थाना क्षेत्र के शेर गांव में शनिवार को एक प्रेम प्रसंग का नाटकीय अंत हुआ। अपनी प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने आए एक युवक को ग्रामीणों और परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। हंगामे और पिटाई के बाद अंततः शहर के प्रसिद्ध मौनिया चौक स्थित हनुमान मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। 

मिलने आए प्रेमी को परिजनों ने दबोचा

जानकारी के अनुसार, सिवान जिले के जामो थाना क्षेत्र ,सिकटिया गांव, का निवासी धर्मेंद्र कुमार अपनी प्रेमिका काजल कुमारी से मिलने उसके गांव शेर पहुंचा था। प्रेमी के आने की सूचना काजल ने अपने परिजनों को दी, जिसके बाद घरवालों ने जाल बिछाकर धर्मेंद्र को पकड़ लिया। पकड़ में आते ही परिजनों ने उस पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। 

कोर्ट से मंदिर तक का सफर

शुरुआत में धर्मेंद्र ने शादी से इनकार किया, जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। परिजन दोनों को लेकर Gopalganj Civil Court परिसर पहुंचे ताकि कानूनी तौर पर विवाह संपन्न हो सके। लेकिन वहां कागजी कार्रवाई और लंबी प्रक्रिया ,Legal Documentation, में देरी होते देख, लोग उग्र हो गए और दोनों को लेकर मौनिया चौक स्थित हनुमान मंदिर पहुंच गए। 

मंदिर में पिटाई और फिर 'सिंदूरदान'

मंदिर परिसर में भी प्रेमी धर्मेंद्र ने शादी करने से मना करने का प्रयास किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने फिर से उसकी पिटाई कर दी। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। अंततः भीड़ के दबाव और पिटाई के डर से प्रेमी मान गया और मंदिर में काजल की मांग भरकर शादी की रस्म पूरी की। 

NSIT
Nsmch

सिवान के लिए हुए रवाना

विवाह संपन्न होने के बाद वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। मंदिर में शादी की रस्म निभाने के बाद प्रेमी और प्रेमिका ,अब पति-पत्नी, एक साथ सिवान के लिए रवाना हो गए। पूरे इलाके में यह 'जबरन विवाह' चर्चा का विषय बना रहा।