LATEST NEWS

  • सहरसा में IIP कार्यकर्ताओं का चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: PM मोदी, अमित शाह और EC का फूंका पुतला
  • सहरसा में IIP कार्यकर्ताओं का चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: PM मोदी, अमित शाह और EC का

  • Choti Patnadevi
  • 51 किलो चांदी के रजत सिंहासन पर विराजेंगी छोटी पटनदेवी, नवरात्रि में होगा विशेष चंडी महायज्ञ

  • Patna Gaurichak Firing News
  • पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

  • बेगूसराय में SIR के खिलाफ 'इंडिया' गठबंधन का हल्लाबोल: मोदी, शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला
  • बेगूसराय में SIR के खिलाफ 'इंडिया' गठबंधन का हल्लाबोल: मोदी, शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का

  • Chhoti Patandevi Silver Throne
  • Chhoti Patandevi Patna: 51 किलो चांदी से बना रजत सिंहासन, नवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं

Bihar News : गुड़ की आड़ में शराब तस्करी का किया खुलासा, शराब की बड़ी खेप किया बरामद, दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने गुड़ की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा किया है. पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है......पढ़िए आगे

Bihar News : गुड़ की आड़ में शराब तस्करी का किया खुलासा, शराब
गुड़ की आड़ में शराब तस्करी- फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर तस्करों ने नया तरीका अपनाया, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे उनकी चाल नाकाम साबित हुई। कुचायकोट थाना पुलिस ने गुड़ के कार्टून की आड़ में छुपाकर लाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब को जब्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, कुचायकोट थानाअध्यक्ष दर्पण सुमन को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश के तमकुही रोड से एक पिकअप वाहन के जरिए गोपालगंज जिले में अवैध शराब की खेप लाई जा रही है। 

सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना अध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनएच-27 पर भठवां मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका। जब वाहन की तलाशी ली गई तो पुलिस भी हैरान रह गई। पिकअप में गुड़ के कार्टून लदे हुए थे, लेकिन जब कार्टूनों को खोलकर देखा गया तो उसके अंदर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। कुल मिलाकर पुलिस ने 927.720 लीटर विदेशी शराब जब्त की है।

Diarch GO

इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह शराब उत्तर प्रदेश के तमकुही रोड से लाई जा रही थी, जिसे गोपालगंज जिले के थावे–मिरौलीपुर और मीरगंज इलाके में सप्लाई किया जाना था। प्रभारी एसपी सह डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि “कुचायकोट थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक पिकअप वाहन से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर एनएच-27 भठवां मोड़ के पास कार्रवाई की गई। जांच के दौरान गुड़ के कार्टून में छुपाकर लाई जा रही 927.720 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। 

मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।" पुलिस का कहना है कि इस शराब तस्करी के पीछे किसी बड़े नेटवर्क की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन शामिल है। गोपालगंज पुलिस ने साफ कर दिया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

NSIT
Nsmch

नमो नारायण की रिपोर्ट