LATEST NEWS

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

  • Buxar Sadar Hospital
  • Buxar Sadar Hospital: सिविल सर्जन के आश्वासन का भी नहीं हुआ असर, सदर अस्पताल में इलाज के

  • Bhojpur River incident
  • Bhojpur River incident: भोजपुर में नदी में नहाना बच्चों को पड़ा भारी! 6 बच्चे डूबे, 4 को बचाया,

  • Munger drugs
  • Munger drugs: मुंगेर में नशे के कारोबार पर पुलिस का छापा, 12.90 ग्राम स्मैक और 6 मोबाइल बरामद

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: भोजपुर में सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार, पति की मौत और पत्नी जिंदगी-मौत से जूझ

Bihar police - थावे मंदिर में आनेवाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा अब होगी और बेहतर, मंदिर परिसर में खुला टाउन आउट पोस्ट

Bihar police - बिहार के प्रसिद्ध थावे मंदिर में श्रद्धालुओं की बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुलिस विभाग ने यहां टीओपी को शुभारंभ किया है।

Bihar police - थावे मंदिर में आनेवाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा
थावे मंदिर परिसर में टीओपी शुरू।- फोटो : नमो नारायण मिश्र

Gopalganj :- गोपालगंज के थावे मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने एक ऐतिहासिक और सराहनीय पहल की है। डीएम पवन कुमार सिन्हा और एसपी अवधेश दीक्षित ने शुक्रवार को थावे मंदिर परिसर में टाउन आउट पोस्ट (TOP) का उद्घाटन किया। यह टाउन आउट पोस्ट सीधे तौर पर मंदिर में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थापित किया गया है। 

गोपालगंज जिले का यह प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हर दिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है, वहीं त्योहारों और विशेष अवसरों पर यहां भीड़ का भारी जमावड़ा देखने को मिलता है। ऐसे में यह कदम श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बेहद महत्वपूर्ण और दूरदर्शी माना जा रहा है। 

अब मंदिर परिसर में पुलिस बल की नियमित तैनाती रहेगी, जो न सिर्फ भीड़ नियंत्रण में सहायक होगी, बल्कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने में सक्षम होगी। इसके अलावा, श्रद्धालुओं को एक सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल भी मिल सकेगा, जिससे उनकी आस्था और श्रद्धा में कोई बाधा न आए।

NSIT
Nsmch

इस अवसर पर जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने कहा कि यह टाउन आउट पोस्ट केवल मंदिर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका प्रभाव मंदिर के आस-पास के इलाकों में भी देखने को मिलेगा। 

वहीं पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने कहा कि इस पोस्ट की मदद से क्षेत्र में नियमित गश्ती, कानून-व्यवस्था की निगरानी और शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। प्रशासन का मानना है कि थावे मंदिर परिसर में TOP की स्थापना से न सिर्फ श्रद्धालुओं को मानसिक शांति मिलेगी, बल्कि यह सुरक्षा व्यवस्था को एक नई मजबूती प्रदान करेगा। थावे मंदिर के लिए यह पहल एक मील का पत्थर साबित हो सकती है, जो भविष्य में अन्य धार्मिक स्थलों के लिए मॉडल बन सकती है।

Report - NAMO NARAYAN MISHRA/ GOPALGANJ