LATEST NEWS

  • Bihar STF
  • बिहार STF को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी अपराधी महफूज गिरफ्तार, उत्तर प्रदेश को थी तलाश

  • Saran Infant Finds New Home in Spain
  • Bihar News: सारण के मासूम को मिला स्पेन का नया आशियाना, डीएम ने विदेशी मां को सौंपा

  • Motihari Liquor Smuggler
  • Bihar Crime: थानाध्यक्ष समेत 2 दारोगा सस्पेंड, शराब तस्कर को केक खिलाना पड़ा भारी, तस्वीर वायरल होने के

  • Vaishali Newborn Death
  • Bihar Crime: नवजात की मौत पर फूटा गुस्सा, निजी नर्सिंग होम में जमकर हंगामा, डॉक्टर-कर्मी फरार

  • Motihari Cops Feed Cake To Liquor Mafia
  • Bihar Police: बिहार में वर्दी हुई दागदार, थानेदार ने शराब माफिया को खिलाया केक, सुशासन के दावों पर

गोपालगंज सेप्टिक टैंक हादसा: जहरीली गैस से 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

गोपालपुर थाना क्षेत्र के सवनहीं गांव में निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में शटरिंग खोलने उतरे 4 मजदूरों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में चारों मजदूर काल के गाल में समा गए। घटना के बाद गांव में पसरा सन्नाट

Gopalganj News Four Labourers Death
गोपालगंज सेप्टिक टैंक हादसा: जहरीली गैस से 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत- फोटो : Reporter

गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सवनहीं गांव में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। गांव निवासी हकीक अहमद के निर्माणाधीन मकान में शौचालय के लिए सेप्टिक टैंक का निर्माण कराया जा रहा था। शनिवार को मजदूर टैंक के अंदर शटरिंग खोलने और प्लास्टर का काम करने उतरे थे। इसी दौरान टैंक में बनी जहरीली गैस और ऑक्सीजन की भारी कमी के कारण यह भीषण हादसा हो गया।

एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में काल के गाल में समाए मजदूर

Diarch GO

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले एक मजदूर टैंक के भीतर उतरा था। जहरीली गैस के कारण जैसे ही उसका दम घुटने लगा और वह बेहोश हुआ, तो बाहर मौजूद अन्य मजदूर उसे बचाने के लिए एक-एक कर अंदर उतरते गए। टैंक में गैस के खतरे से अनजान बाकी तीन मजदूर भी उसकी चपेट में आ गए। देखते ही देखते चारों मजदूर टैंक के अंदर ही अचेत हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

NSIT
Nsmch

घटना की भनक लगते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों मजदूरों को सेप्टिक टैंक से बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद चारों मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर गोपालगंज मॉडल अस्पताल तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

मृतकों की पहचान और परिजनों में मचा कोहराम

हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान सवनहीं गांव निवासी बंटी बैठा उर्फ राकेश बैठा, जावेद आलम उर्फ टीपू, उमेश यादव और गिदहा गांव निवासी शबे आलम के रूप में हुई है। एक साथ चार मजदूरों की मौत की खबर मिलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया। परिजनों को जैसे ही इस दुखद हादसे की सूचना मिली, उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे इलाके में मातम छा गया।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए, पुलिस जांच में जुटी

मामले की जानकारी मिलते ही हेडक्वार्टर डीएसपी विजय कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हकीक अहमद के निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में काम करने के दौरान जहरीली गैस से दम घुटने के कारण चारों मजदूरों की मौत हुई है। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज मॉडल अस्पताल भेज दिया है और मामले की वैधानिक जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट