LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

Bihar News: सारण के मासूम को मिला स्पेन का नया आशियाना, डीएम ने विदेशी मां को सौंपा दत्तक आदेश

Bihar News: सारण जिले के विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में रह रहे एक शिशु को अब नया परिवार और सुरक्षित भविष्य मिलने जा रहा है।...

Saran Infant Finds New Home in Spain
स्पेन में संवरेगा मासूम का भविष्य- फोटो : reporter

Bihar News: सारण जिले से एक मासूम की जिंदगी अब नई राह पर आगे बढ़ने जा रही है। विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में रह रहे शिशु को अब परिवार का प्यार, ममता और सुरक्षित भविष्य मिलने का रास्ता साफ हो गया है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अपने कार्यालय कक्ष में स्पेन से आई एक एकल महिला को तमाम वैधानिक प्रक्रियाओं के पालन के बाद अंतिम दत्तक ग्रहण आदेश सौंपा। आदेश मिलते ही बच्चे के स्पेन जाकर नए परिवार और नए परिवेश में जिंदगी शुरू करने का रास्ता खुल गया।यह महज कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि एक मासूम की तकदीर बदलने वाली प्रक्रिया है। अब तक संस्थान की देखरेख में पल रहा यह बच्चा जल्द ही स्पेन में अपने नए परिवार के साथ जीवन की नई शुरुआत करेगा। जिला प्रशासन ने इस पूरी प्रक्रिया में बच्चे के सर्वोत्तम हित, सुरक्षा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

डीएम ने कहा- हर बच्चे को परिवार का हक

दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि हर बच्चे को परिवार का प्यार, स्नेह और सुरक्षित माहौल मिलना उसका मौलिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि किसी बच्चे को गोद देना सिर्फ कानूनी कागजात पूरा करने की कवायद नहीं है, बल्कि उसके जीवन को नई दिशा और बेहतर भविष्य देने का पुनीत प्रयास है। जिलाधिकारी ने दत्तक मां से अपील की कि वह बच्चे को अपने जैविक बच्चे की तरह स्नेह और अपनापन दें। साथ ही बच्चे की बेहतर परवरिश, शिक्षा और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव अवसर उपलब्ध कराएं।

Diarch GO

कानूनी पड़ताल के बाद मिली मंजूरी

जिला प्रशासन के मुताबिक दत्तक ग्रहण की पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियम-कायदों के तहत संपन्न की गई। बच्चे से संबंधित जरूरी जांच, सत्यापन और अन्य कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ही अंतिम दत्तक ग्रहण आदेश जारी किया गया।प्रशासन का कहना है कि दत्तक ग्रहण के प्रत्येक चरण में बच्चे की सुरक्षा और सर्वोत्तम हित को केंद्र में रखा जाता है। किसी भी बच्चे को नया परिवार सौंपने से पहले निर्धारित प्रक्रिया और कानूनी मानकों का पूरी तरह पालन किया जाता है।

सारण से स्पेन तक खुलेगी नई जिंदगी की राह

डीएम द्वारा आदेश सौंपे जाने के साथ ही मासूम के जीवन में एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। सारण की धरती से स्पेन तक का यह सफर बच्चे के लिए नए रिश्तों, नई उम्मीदों और नए सपनों का सफर होगा। जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। अब इस मासूम की जिंदगी एक नए परिवार की ममता और संरक्षण में संवरेगी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- धर्मेंद्र रस्तोगी