LATEST NEWS

  • Chirag Paswan
  • अनंत सिंह को चिराग पासवान की दो टूक... किसी का विरोध नहीं चलेगा, NDA की होगी इन सीटों

  • Saran Train Accident
  • Bihar News: नवरात्र की खुशियों के बीच काल बनकर आई ट्रेन, 3 साल के मासूम प्रेम की

  • Muzaffarpur Murder Sparks Fury
  • Bihar Crime: युवक की हत्या से भड़का गुस्सा, आधा दर्जन से अधिक घरों में आगजनी, इलाके में

  •  Mohammad Mutaffiq Ahmad Becomes IPS Officer
  • 46वें BPSC में किया था टॉप, अब बने IPS... मो. मुत्तफ़िक अहमद ने किया कमाल, बिहार जांबाज ऑफिसर

  • Saran Teachers MLC Poll
  • Saran Teachers MLC Election: सारण शिक्षक MLC चुनाव में संग्राम तेज, रमेंद्र राय की हुंकार- शिक्षकों के लिए

बिहार STF को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी अपराधी महफूज गिरफ्तार, उत्तर प्रदेश को थी तलाश

बिहार एसटीएफ और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई करते हुए महफूज को नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। 50 हजार रुपये के इनाम था

Bihar STF
Bihar STF- फोटो : news4nation

Bihar News :  बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी वांछित अपराधी महफूज को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महफूज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के कोरांव थाना कांड संख्या 271/25 में वांछित था।

बिहार एसटीएफ और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई करते हुए महफूज को नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महफूज, पिता फारुख, निवासी चमरौआ, थाना शाहजादनगर, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक महफूज के खिलाफ कोरांव थाना में मामला दर्ज है। इस मामले में उस पर गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5/8, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(घ), बीएनएस की धारा 325 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। गुप्त सूचना के आधार पर बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए उसे नालंदा के इस्लामपुर थाना क्षेत्र से दबोच लिया।

NSIT
Nsmch

पुलिस अब गिरफ्तार महफूज से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस को उसकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है। गिरफ्तारी को बिहार एसटीएफ और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

अनिल की रिपोर्ट