LATEST NEWS

  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की व्यवस्था खत्म
  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की

  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को मिले भविष्य के नए विकल्प
  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को

  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के जरुरी टिप्स
  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन,

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

Gopalganj Scooter Blast :बीच सड़क पर स्कूटी में ब्लास्ट, चाचा भतीजी की झुलस कर मौत,मचा कोहराम

Gopalganj Scooter Blast : स्कूटी ब्लास्ट में झुलसे बच्ची सहित दो लोगों की पटना जाने के बाद मौत हो गई है।

Gopalganj Scooter Blast
चाचा भतीजी की झुलस कर मौत- फोटो : Reporter

Gopalganj Scooter Blast : गोपालगंज  जिले के थावे थाना क्षेत्र स्थित वृंदावन गांव के समीप एनएच-531 पर उस समय अफरातफरी मच गई जब चलती स्कूटी में जोरदार विस्फोट हो गया। इस हादसे में स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि विस्फोट की चिंगारी से पास की दो झोपड़ियों में भीषण आग लग गई।स्फोट में झुलसी एक बच्ची सहित दो व्यक्तियों की पटना जाने के बाद मृत्यु हो गई। शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। यह मामला उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के निकट सदासी राय टोला का है। 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्कूटी पर संभवतः पटाखा या बारूद का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। विस्फोट इतना तीव्र था कि आसपास के लोग धमाके की आवाज से सहम गए। स्कूटी सवार दोनों झुलसे लोगों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धमाके से उठी चिंगारी से पास की दो झोपड़ियों में आग लग गई। स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की सहायता से आग पर काबू पाया गया, लेकिन दोनों झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। हादसे के बाद एनएच-531 पर वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए पूरी तरह बाधित रही।

सूचना मिलते ही थावे थाना पुलिस और अंचल पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा भी किया, जिसे प्रशासन के मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद शांत कराया गया।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा