LATEST NEWS

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

Bihar Crime News: महावीरी जुलूस में चाकूबाजी से युवक की हत्या का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, कत्ल में इस्तेमाल चाकू बरामद

Bihar Crime News: गोपालगंज हथुआ थाना क्षेत्र के रूपनचक गांव में 28 सितंबर को 20 वर्षीय हिमांशु यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Gopalganj Murder Case Solved
युवक की हत्या का खुलासा- फोटो : reporter

Bihar Crime News: गोपालगंज हथुआ थाना क्षेत्र के रूपनचक गांव में 28 सितंबर को 20 वर्षीय हिमांशु यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, महावीरी जुलूस के दौरान चाकू से हमला कर हिमांशु की हत्या की गई थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार गोंड के रूप में हुई है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।

घटना के बाद हथुआ थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और जांच के दौरान सामने आई अन्य जानकारियों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। मामले में कुल छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

जांच के क्रम में पुलिस को राजकुमार गोंड के संबंध में अहम जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इसके बाद उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को बरामद किया गया।

पुलिस की कार्रवाई के बावजूद मामले में नामजद अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई जारी है।

NSIT
Nsmch

फिलहाल गिरफ्तार राजकुमार गोंड से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हत्या की वारदात में अन्य आरोपियों की क्या भूमिका थी और घटना के पीछे पूरा विवाद क्या था।महावीरी जुलूस के दौरान हुई इस हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। अब एक आरोपी की गिरफ्तारी और हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद होने के बाद पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और उनकी भूमिका सामने आने के बाद हत्याकांड की पूरी तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट- नमोनारायण मिश्रा