LATEST NEWS

  • श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत
  • श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, अस्पताल ले जाने के दौरान

  •  Patna smack smugglers arrest
  • पटना में सूखे नशे के कारोबार पर पुलिस का स्ट्राइक: मीरा चौक से 3 तस्कर अरेस्ट,19 ग्राम नशीला

  • Patna High Court
  • पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश ! पटना डीएम और कमिश्नर के आदेश को किया रद्द

  • पिपरा के रामनगर में सहयोग शिविर का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, नागरिकों से किए सीधा संवाद
  • पिपरा के रामनगर में सहयोग शिविर का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, नागरिकों से किए सीधा संवाद

  • Motihari booze party murder
  • मोतिहारी सनसनीखेज मर्डर: मीट खिलाकर शराब पिलाकर उतारा मौत के घाट, शरीर पर चाकू के 24 घाव, पुलिस

Gopalganj News: ध्यान दें! 10 अगस्त को मंगलपुर–विशुनपुर पुल 2 घंटे रहेगा पूरी तरह बंद, जानें वजह

गोपालगंज में गंडक नदी पर स्थित मंगलपुर-विशुनपुर पुल पर सोमवार (10 अगस्त) सुबह 5 से 7 बजे तक यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। बेयरिंग बदलने के काम को लेकर जिला प्रशासन ने 2 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक जारी किया है।

Mangalpur Bridge traffic update
विशुनपुर पुल मरम्मत,मंगलपुर–विशुनपुर पुल 2 घंटे रहेगा पूरी तरह बंद- फोटो : Reporter

गोपालगंज में गंडक नदी पर बने मंगलपुर–विशुनपुर उच्च स्तरीय आरसीसी पुल से गुजरने वाले राहगीरों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। पुल के आवश्यक मरम्मत एवं सुरक्षात्मक कार्यों के चलते सोमवार, 10 अगस्त को सुबह 5:00 बजे से 7:00 बजे तक यातायात पूरी तरह से ठप रहेगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने इस 2 घंटे के ट्रैफिक ब्लॉक को मंजूरी दी है, ताकि मरम्मत का काम बिना किसी बाधा के पूरा किया जा सके।

हाइड्रोलिक जैक से उठाया जाएगा सुपर स्ट्रक्चर

जिला प्रशासन के अनुसार, मंगलपुर–जादवपुर पुल के रख-रखाव का काम चल रहा है। इस दौरान पुल के सुपर स्ट्रक्चर को हाइड्रोलिक जैक की मदद से उठाकर पुराने बेयरिंग को बदलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चूंकि यह एक बेहद संवेदनशील और तकनीकी कार्य है, इसलिए यात्रियों व वाहन चालकों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए सुबह के समय वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

Diarch GO

आम जनता की सुविधा के लिए सुबह का समय तय

जिलाधिकारी समीर सौरभ ने जानकारी दी कि ट्रैफिक ब्लॉक का समय जानबूझकर तड़के सुबह रखा गया है ताकि सड़कों पर गाड़ियों का दबाव कम रहे और लोगों को कम से कम असुविधा का सामना करना पड़े। इसके अलावा, वाहन चालकों को रास्ता भटकने से बचाने और सही जानकारी देने के लिए प्रमुख मोड़ों व स्थानों पर दिशा-निर्देश वाले सूचना बोर्ड (Signboards) भी लगाए जा रहे हैं।

भविष्य में 15 से 20 दिनों का लग सकता है लंबा ब्लॉक

डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि आगे जब पुल के स्थायी बेयरिंग को बदलने का व्यापक काम शुरू होगा, तब कार्यदायी एजेंसी ने लगभग 15 से 20 दिनों के लंबे ब्लॉक की मांग की है। हालांकि, उस लंबे ब्लॉक पर निर्णय परिस्थितियों की समीक्षा के बाद बाद में लिया जाएगा। फिलहाल, आम जनता को राहत देते हुए सोमवार को केवल 2 घंटे (सुबह 5 से 7 बजे तक) के लिए ही यातायात बंद रखा जाएगा।

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट