LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर स्थापित होंगे सोलर प्लांट, विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक
  • Bihar News : बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर स्थापित होंगे सोलर प्लांट, विभिन्न विभागों के अधिकारियों

  • वैशाली नाव हादसा: तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा-अस्पताल में ऑक्सीजन और डॉक्टर होते तो बच जाती कई जानें, पीड़ितों को मिले 3 डिसमिल जमीन"
  • वैशाली नाव हादसा: तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा-अस्पताल में ऑक्सीजन और डॉक्टर होते तो बच

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 'अपराध की गंभीरता' के आधार पर किशोर को जमानत से इनकार नहीं, बाल न्याय अधिनियम है सर्वोपरि
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 'अपराध की गंभीरता' के आधार पर किशोर को जमानत से

  • वाराणसी में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी का बड़ा बयान: "शिक्षा और कर्म के बिना समाज का विकास असंभव, बच्चों की पढ़ाई हो सर्वोच्च प्राथमिकता"
  • वाराणसी में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी का बड़ा बयान: "शिक्षा और कर्म के बिना समाज का विकास असंभव,

  • Bihar News : नवगछिया का 423 साल पुराना तेतरी दुर्गा मंदिर, चमत्कारिक मेढ़ और एक सपने से जुड़ी है इस ऐतिहासिक शक्तिपीठ की स्थापना की कहानी
  • Bihar News : नवगछिया का 423 साल पुराना तेतरी दुर्गा मंदिर, चमत्कारिक मेढ़ और एक सपने से जुड़ी

पटना में सूखे नशे के कारोबार पर पुलिस का स्ट्राइक: मीरा चौक से 3 तस्कर अरेस्ट,19 ग्राम नशीला पदार्थ और बाइक जब्त

पटना पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सिगोड़ी बाजार क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सिगोड़ी पुलिस ने देर रात वाहन चेकिंग अभियान के दौरान तीन स्मैक तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

 Patna smack smugglers arrest
पटना में सूखे नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई 3 स्मैक तस्कर रंगे हाथों गिरफ्तार- फोटो : news 4 nation

पटना पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के सिगोड़ी बाजार स्थित मीरा चौक पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 3 स्मैक तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के पास से 19 ग्राम स्मैक की पुड़िया, तीन मोबाइल फोन और एक बाइक जब्त की गई है। जब्त की गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये आंकी जा रही है।

गुप्त सूचना पर सिगोड़ी पुलिस ने बिछाया जाल

सिगोड़ी थानाध्यक्ष राजू कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि सिगोड़ी बाजार इलाके में अवैध रूप से सूखे नशे (स्मैक) का धंधा चल रहा है। इस इनपुट के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मीरा चौक पर तत्काल घेराबंदी की और सघन वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया, ताकि तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।

Diarch GO

पुलिस को देखकर भाग रहे तस्करों को खदेड़कर दबोचा

चेकिंग के दौरान जब बाइक सवार तीनों संदिग्ध युवकों की नजर पुलिस बल पर पड़ी, तो वे घबराकर तेजी से भागने की कोशिश करने लगे। हालांकि, चौक पर मुस्तैद जवानों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर तीनों को धर दबोचा। इसके बाद जब पुलिस टीम ने तीनों की गहन तलाशी ली, तो उनके पास से छिपाकर रखी गई स्मैक की पुड़िया बरामद हुई।

जहानाबाद के रहने वाले हैं तीनों गिरफ्तार आरोपी

पुलिस की पूछताछ और जांच में गिरफ्तार युवकों की पहचान जहानाबाद जिले के निवासी राहुल कुमार, रवि कुमार और राजेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने में जुटी है कि वे यह स्मैक कहां से लाए थे और पटना में किसे सप्लाई करने जा रहे थे।

NSIT
Nsmch

ऋषिकेश की रिपोर्ट