LATEST NEWS

  • Patna Crime
  • Patna Crime: पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, बिहटा में महिला से सोने के गहनों की लूट

  • Mallikarjun Kharge
  • Mallikarjun Kharge: पटना में खरगे के बयान को लेकर सियासी घमासान, भाजपा नेता ने उठाया कानूनी कदम

  • Gaya Police
  • Gaya Police: गया में ऑनलाइन कार बुकिंग के बहाने डकैती, छह आरोपी गिरफ्तार

  • Bank government
  • Bank government: इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का दुर्घटना बीमा, बच्चों की पढ़ाई और बेटी

  • IMF India debt
  • IMF India debt: दुनिया के इन 4 बड़े देशों पर कितना कर्ज, जानें भारत की स्थिति

पिपरा के रामनगर में सहयोग शिविर का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, नागरिकों से किए सीधा संवाद

पिपरा के रामनगर में सहयोग शिविर का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
सहयोग शिविर का डीएम ने किया औचक निरीक्षण- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले के पिपरा प्रखंड अंतर्गत रामनगर पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को आयोजित 'सहयोग शिविर' का जिलाधिकारी सावन कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में आए आम नागरिकों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को बेहद गंभीरतापूर्वक सुना।

डीएम ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, शीघ्र समाधान का दिया भरोसा

सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों को लेकर पहुंचे दर्जनों लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और आवेदन प्रस्तुत किए। डीएम सावन कुमार ने प्रत्येक फरियादी की बातों को ध्यान से सुना और संबंधित मामलों के नियमानुसार शीघ्र समाधान का पूरा आश्वासन दिया।

लापरवाही पर अधिकारियों को हिदायत: बिना देरी के हो निष्पादन

मौके पर मौजूद प्रखंड एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि आम जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संवेदनशीलता और सरकारी योजनाओं के लाभ पर जोर

जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहकर कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता है कि आम लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ बिना किसी अड़चन के सहज रूप से प्राप्त हो सके।

NSIT
Nsmch

स्थानीय अधिकारियों की रही उपस्थिति

इस निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी के स्वयं शिविर में पहुंचकर शिकायतों की निगरानी करने से स्थानीय ग्रामीणों में अपनी समस्याओं के जल्द निपटारे को लेकर उम्मीद जगी है।

विनय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट