LATEST NEWS

  • भ्रष्टाचार के मामले में सस्पेंड डीएसपी संजीव कुमार निलंबन मुक्त, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
  • भ्रष्टाचार के मामले में सस्पेंड डीएसपी संजीव कुमार निलंबन मुक्त, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

  • Bihar Crime : कटिहार अधिवक्ता हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, हथियार और कारतूस किया बरामद
  • Bihar Crime : कटिहार अधिवक्ता हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 5 आरोपियों को किया

  • Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े निजी बैंककर्मी से बदमाशों ने लूटे 1.30 लाख रूपये, इलाके में मचा हड़कंप
  • Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े निजी बैंककर्मी से बदमाशों ने लूटे 1.30 लाख रूपये, इलाके में मचा

  • जहानाबाद का टॉप-10 वांछित अपराधी गिरफ्तार, एसटीएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर दबोचा
  • जहानाबाद का टॉप-10 वांछित अपराधी गिरफ्तार, एसटीएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर दबोचा

  • जेंडर रिस्पॉन्सिव पुलिसिंग विषय पर एक दिवसीय संवर्द्धन कार्यक्रम का आयोजन, ADG के० सुहिता अनुपम ने पुलिस अधिकारियों से की यह अपील
  • जेंडर रिस्पॉन्सिव पुलिसिंग विषय पर एक दिवसीय संवर्द्धन कार्यक्रम का आयोजन, ADG के० सुहिता अनुपम ने पुलिस अधिकारियों

Bihar Flood: गोपालगंज में बाढ़ का खतरा टला, DM बोले-अफवाहों पर न दें ध्यान

Bihar Flood: गोपालगंज में फिलहाल बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। गंडक नदी का जलस्तर अब सामान्य स्थिति में लौट आया है और निचले इलाकों में जमा पानी भी निकल चुका है।

Bihar Flood:  गोपालगंज में बाढ़ का खतरा टला, DM बोले-अफवाहों
तटबंधों पर प्रशासन की पैनी नजर- फोटो : NAMO NARAYAN

Bihar Flood: गोपालगंज में फिलहाल बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। गंडक नदी का जलस्तर अब सामान्य स्थिति में लौट आया है और निचले इलाकों में जमा पानी भी निकल चुका है। जिला प्रशासन ने लोगों को राहत की खबर देते हुए साफ किया है कि जिले में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है।जिलाधिकारी समीर सौरभ ने बताया कि कुछ दिन पहले नेपाल में हुई भारी बारिश के बाद गंडक नदी के जलस्तर में अचानक तेजी से बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद वाल्मीकिनगर बैराज से करीब दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। पानी का दबाव बढ़ने के कारण गोपालगंज के कुछ निचले इलाकों में पानी पहुंच गया था।

हालांकि अब हालात बदल चुके हैं। नदी का जलस्तर नीचे आ गया है और जिन इलाकों में पानी पहुंचा था, वहां से भी पानी निकल चुका है। प्रशासन के मुताबिक फिलहाल जिले में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं बनी हुई है।

Diarch GO

डीएम ने बताया कि गोपालगंज के तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं। उनके मुताबिक तटबंध करीब साढ़े छह लाख क्यूसेक तक पानी का दबाव झेलने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में मौजूदा जलस्तर को देखते हुए किसी तरह की चिंता की स्थिति नहीं है।फिर भी प्रशासन किसी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं है। जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन की टीमें लगातार तटबंधों और संवेदनशील स्थानों की निगरानी कर रही हैं। संभावित कटाव वाले इलाकों में एंटी-इरोशन और प्रोटेक्शन वर्क भी जारी रखा गया है।

प्रशासन का मकसद साफ है कि नदी का जलस्तर दोबारा बढ़े या किसी स्थान पर कटाव की स्थिति बने तो उससे पहले ही सुरक्षा इंतजाम कर लिए जाएं। संवेदनशील इलाकों पर अधिकारियों की नजर बनाए रखने का दावा किया गया है।

NSIT
Nsmch

कुछ दिन पहले नेपाल में हुई भारी बारिश का असर गंडक नदी के जलस्तर पर पड़ा था। बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद गोपालगंज के निचले इलाकों में पानी पहुंचने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई थी। हालांकि पानी के घटते ही स्थिति सामान्य होने लगी।अब प्रशासन की ओर से लोगों से खास तौर पर अफवाहों से बचने की अपील की गई है। सोशल मीडिया या स्थानीय स्तर पर बाढ़ को लेकर फैलने वाली अपुष्ट सूचनाओं पर भरोसा नहीं करने को कहा गया है।डीएम समीर सौरभ ने भरोसा दिलाया है कि जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। यदि जलस्तर में दोबारा तेजी आती है या किसी क्षेत्र में खतरा उत्पन्न होता है तो तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल गंडक का पानी सामान्य स्तर पर है, तटबंध सुरक्षित बताए जा रहे हैं और निचले इलाकों से पानी भी निकल चुका है। यानी गोपालगंज में इस वक्त बाढ़ का खौफ नहीं, बल्कि प्रशासन की सतर्क निगरानी का दौर जारी है।

रिपोर्ट-नमोनारायण मिश्रा