LATEST NEWS

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

  • Patna Traffic Routes: पटना में  ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने के लिए बदलेंगे रास्ते, घर से निकलने से पहले जान लें रूट और पार्किंग की पूरी लिस्ट
  • Patna Traffic Routes: पटना में ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने

  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान,  कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले-

  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की सांसें, पंद्रह साल की चांदनी की जांबाजी  जान कर हैरान हो जाएंगे आप
  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की

जहानाबाद का टॉप-10 वांछित अपराधी गिरफ्तार, एसटीएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर दबोचा

बिहार एसटीएफ को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने जहानाबाद पुलिस के साथ संयुक्त रुप से कार्रवाई कर जिले के टॉप-10 अपराधियों मे शामिल रंजीत कुमार उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया है.....

जहानाबाद का टॉप-10 वांछित अपराधी गिरफ्तार, एसटीएफ और जिला पु
जहानाबाद का टॉप-10 वांछित अपराधी रंजीत गिरफ्तार- फोटो : अनिल कुमार

Patna : बिहार एसटीएफ (STF) की विशेष टीम और जहानाबाद जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए जहानाबाद जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल रंजीत कुमार उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने टेहटा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर उसे दबोचा। 

टोलकर्मी से रंगदारी, मारपीट और पुलिस टीम पर हमले का है आरोपी

Diarch GO

पुलिस मुख्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त रंजीत कुमार उर्फ बबलू (पिता: नरेश यादव), ग्राम- उमराईबिघा, थाना- टेहटा, जिला- जहानाबाद का रहने वाला है। उसने जहानाबाद जिले के टेहटा थाना क्षेत्र स्थित देवकुली टोल प्लाजा पर टोलकर्मी के साथ मारपीट कर रंगदारी की मांग की थी। घटना की सूचना पाकर जब टेहटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, तो उसने और उसके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर भी जानलेवा हमला कर दिया था। 

कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

इस घटना के संबंध में टेहटा (जहानाबाद) थाने में कांड संख्या 323/26 (दिनांक 14.04.2026) दर्ज की गई थी। अभियुक्त के खिलाफ बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं—190, 191(1), 191(2), 191(3), 126(2), 115(2), 109, 352, 351(2), 308(2) एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज थी। 

NSIT
Nsmch

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ जहानाबाद के टेहटा थाने में रंगदारी, हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) और आर्म्स एक्ट से संबंधित 02 मामले दर्ज हैं। 

अनिल की रिपोर्ट