LATEST NEWS

  • पटना में दुर्गापूजा के मद्देनजर ट्राफिक एसपी ने किया खाजपुरा और जगदेव पथ मोड़ का निरीक्षण, सुगम आवागमन के दिए निर्देश
  • पटना में दुर्गापूजा के मद्देनजर ट्राफिक एसपी ने किया खाजपुरा और जगदेव पथ मोड़ का निरीक्षण, सुगम आवागमन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने 'वोट चोरी' के खिलाफ किया प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त से माँगा इस्तीफा, दिल्ली में पुलिसिया सख्ती पर जताई नाराजगी
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने 'वोट चोरी' के खिलाफ किया प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त से

  • तेजस्वी यादव ने वैशाली नाव हादसे को लेकर सरकार को घेरा : निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवारों को तीन डिसमिल जमीन देने की मांग की
  • तेजस्वी यादव ने वैशाली नाव हादसे को लेकर सरकार को घेरा : निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवारों को

  • Bihar News : गया में प्रेम प्रसंग और जमीन के विवाद में ब्लड कैंसर पीड़ित पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार, प्रेमिका की भूमिका की होगी जांच
  • Bihar News : गया में प्रेम प्रसंग और जमीन के विवाद में ब्लड कैंसर पीड़ित पिता की हत्या,

  • बाइक स्टंट करना पड़ा भारी : यातायात पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, लगाया 12-12 हजार का जुर्माना
  • बाइक स्टंट करना पड़ा भारी : यातायात पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, लगाया 12-12 हजार का जुर्माना

भ्रष्टाचार के मामले में सस्पेंड डीएसपी संजीव कुमार निलंबन मुक्त, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

भ्रष्टाचार मामले में सस्पेंड जहानाबाद (मुख्यालय) के तत्कालीन डीएसपी संजीव कुमार को बड़ी राहत मिली है। उन्हें निलंबन से मुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है.....

भ्रष्टाचार के मामले में सस्पेंड डीएसपी संजीव कुमार निलंबन मु
निलंबित डीएसपी संजीव कुमार को बड़ी राहत- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

Patna : बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), जहानाबाद, संजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबन मुक्त कर दिया है। यह आदेश सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के उपरांत बिहार के राज्यपाल के आदेश से सरकार के अवर सचिव रत्नेश कुमार द्वारा जारी किया गया है।

क्या था पूरा मामला और निलंबन की वजह: 

संजीव कुमार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई थाना कांड संख्या-16/2025 (दिनांक 07.08.2025) के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 (संशोधित 2018) और भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी के परिणामस्वरुप उन्हें बिहार सरकारी सेवक नियमावली-2005 के तहत 23 सितंबर 2025 को निलंबित किया गया था।

Diarch GO

अदालत के निर्णय और आवेदन का आधार

इस निलंबन के विरुद्ध संजीव कुमार उर्फ संजीव कुमार सिंह द्वारा कोर्ट में सी0डब्ल्यू0जे0सी0 संख्या-3959/2026 दायर की गई थी। अदालत द्वारा 23 मार्च 2026 को पारित न्याय निर्णय के आलोक में उन्होंने अनुशासनिक प्राधिकारी के समक्ष आवेदन समर्पित किया था, जिस पर सम्यक विचारोपरांत उन्हें राहत देने का निर्णय लिया गया।

पुलिस मुख्यालय में देना होगा योगदान

निलंबन से मुक्त होने के बाद संजीव कुमार अब पुलिस मुख्यालय, पटना में अपना योगदान समर्पित करेंगे। इससे पहले वे मगध क्षेत्र, गयाजी स्थित पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से संबद्ध थे। हालांकि, उनके निलंबन अवधि का समायोजन उनके विरुद्ध संचालित अनुशासनिक कार्यवाही के अंतिम फलाफल से निर्धारित होगा।

NSIT
Nsmch

विभागीय कार्यवाही रहेगी जारी 

विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भले ही उन्हें सेवा के लिए निलंबन मुक्त कर दिया गया है, किंतु उनके खिलाफ चल रही अनुशासनात्मक कार्रवाई आगे भी नियमानुसार जारी रहेगी। उस जांच और कार्रवाई के निष्कर्ष के आधार पर ही भविष्य की प्रशासनिक स्थिति तय की जाएगी।