LATEST NEWS

  • Muzaffarpur SSP Kantesh Kumar Mishra review meeting
  • MLC चुनाव व त्योहारों को लेकर मुजफ्फरपुर SSP की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा और ट्रैफिक का बना मास्टर प्लान!

  • Bihar News : फर्जी कागजात पर केवल ठेकेदार नहीं, दोषी अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज, बिहार सरकार के मंत्री का बड़ा ऐलान
  • Bihar News : फर्जी कागजात पर केवल ठेकेदार नहीं, दोषी अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज, बिहार सरकार के

  • Public beat miscreants Muzaffarpur
  • मुजफ्फरपुर में छात्रा से बदसलूकी पड़ी भारी: बाइक सवार युवकों की ग्रामीणों ने की पिटाई,पुलिस हिरासत में पूछताछ

  • Bihar News :  छपरा नगर निगम में मचा हड़कंप, नगर आयुक्त को रिश्वत की पेशकश के आरोप में टैक्स कलेक्टर हुआ गिरफ्तार
  • Bihar News : छपरा नगर निगम में मचा हड़कंप, नगर आयुक्त को रिश्वत की पेशकश के आरोप

  • Narkatiaganj school midday meal issue
  • नरकटियागंज में घटिया मिड-डे मील पर फूटा छात्रों का गुस्सा, मौके पर पहुंची पुलिस, BEO ने दिए जांच

गोपालगंज: मछली व्यवसायी पर चाकू से जानलेवा हमला, ₹1 लाख लूटने का आरोप, सदर अस्पताल में भर्ती

गोपालगंज में महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कटेया टोला में मछली व्यवसायी धनु सहनी पर घात लगाकर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित ने 4 लोगों पर हमला करने और ₹1 लाख छीनने का आरोप लगाया है।सदर अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी

Gopalganj fish trader attacked with knife

गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित कटेया टोला में एक मछली व्यवसायी पर चाकू से जानलेवा हमला करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इस हमले में 29 वर्षीय धनु सहनी (पिता- भभिकान सहनी) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वारदात के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

काम के दौरान घात लगाकर बोला हमला, चार लोगों पर नामजद आरोप

जानकारी के अनुसार, धनु सहनी अपने मछली व्यवसाय से जुड़े काम में व्यस्त थे, तभी पूर्व से घात लगाए हमलावरों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। पीड़ित व्यवसायी का आरोप है कि गांव के ही शिवजी सहनी, सूरज सहनी, प्रकाश कुमार और मनु कुमार ने एक राय होकर उन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

Diarch GO

चाकू मारने के साथ एक लाख रुपये छीनने का आरोप, इलाके में दहशत

अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे पीड़ित धनु सहनी ने हमलावरों पर लूटपात का भी बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपियों ने चाकू से हमला करने के साथ ही उनके पास मौजूद मछली कारोबार के करीब एक लाख रुपये भी जबरन छीन लिए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात और लूट के बाद से कटेया टोला और आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है।

पुलिस जांच में जुटी, लिखित आवेदन का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही महम्मदपुर थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक पीड़ित या परिजनों की ओर से थाने में कोई लिखित आवेदन (शिकायत) प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस आसपास के प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों व सच्चाई का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

NSIT
Nsmch

आवेदन मिलते ही होगी सख्त कार्रवाई, जांच के बाद साफ होगी तस्वीर

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित आवेदन मिलते ही औपचारिक प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में आरोप सही पाए जाने पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट