LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार के 1.08 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में भेजे गए 1,237 करोड़ रूपये, सीएम ने कहा- हर माह जुड़ रहे 90 हज़ार से एक लाख नए लाभुक
  • Bihar News : बिहार के 1.08 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में भेजे गए 1,237 करोड़ रूपये, सीएम ने

  • Bikram police station durga puja peace committee meeting
  • Bikram Patna News: बिक्रम में दुर्गा पूजा पर पुलिस की सख्त गाइडलाइंस,पालीगंज SDPO की चेतावनी हुड़दंगियों पर होगी

  • EOU arrests SI in Gopalganj vehicle auction case
  • Bihar EOU Action:शराब जब्ती और फर्जी नीलामी मामले में दारोगा गिरफ्तार,ऑपरेटर और किरानी पहले ही जा चुके हैं

  • Patna junction golambar encroachment removal drive
  • Patna Junction Traffic Update: पटना को जाममुक्त बनाने के लिए चला विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान

  • Bihar News : मंत्री संतोष कुमार सुमन ने  राहुल गांधी पर किया बड़ा हमला, 'विदेशी ताकतों के हाथों इस्तेमाल होने की जताई आशंका
  • Bihar News : मंत्री संतोष कुमार सुमन ने राहुल गांधी पर किया बड़ा हमला, 'विदेशी ताकतों के

Bihar News : सैनिक स्कूल गोपालगंज में जीओसी ने की शैक्षणिक व प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा, कैडेट्स को नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के लिए किया प्रेरित

मेजर जनरल जितेंद्र सिंह ने अपने आधिकारिक दौरे के दौरान सैनिक स्कूल गोपालगंज की शैक्षणिक, प्रशासनिक और आधारभूत संरचना से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

Bihar News : सैनिक स्कूल गोपालगंज में जीओसी ने की शैक्षणिक व
सैनिक स्कूल का दौरा - फोटो : SOCIAL MEDIA

GOPALGANJ : झारखंड और बिहार सब एरिया के जीओसी एवं सैनिक स्कूल गोपालगंज के लोकल बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन के अध्यक्ष मेजर जनरल जितेंद्र सिंह, वीएसएम ने अपने आधिकारिक दौरे के दौरान सैनिक स्कूल गोपालगंज की शैक्षणिक, प्रशासनिक और आधारभूत संरचना से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

इस दौरान मेजर जनरल जितेंद्र सिंह ने नवनिर्मित गर्ल्स हॉस्टल का उद्घाटन किया। उन्होंने स्कूल में आयोजित ‘इन्वेस्टिचर समारोह’ में कैडेट्स के कंधों पर रैंक बैज लगाए। सर्वश्रेष्ठ ड्रिल प्रदर्शन के लिए एनसीसी कैडेट्स को पुरस्कृत किया गया। साथ ही, झारखंड और बिहार सब एरिया की ओर से स्थापित ‘बेस्ट गर्ल कैडेट ट्रॉफी’ कैडेट मनस्वी मिश्रा को प्रदान की गई।

Diarch GO

कैडेट्स और शिक्षकों को संबोधित करते हुए मेजर जनरल जितेंद्र सिंह ने नेतृत्व, अनुशासन और शैक्षणिक उत्कृष्टता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं को भारतीय रक्षा सेनाओं में शामिल होकर देश की सेवा के लिए स्वयं को समर्पित करने के लिए प्रेरित किया।

दौरे के दौरान उन्होंने लोकल बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन की बैठक की अध्यक्षता की और स्कूल में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। दौरे के समापन पर कैडेट्स ने उत्कृष्टता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के उद्देश्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

NSIT
Nsmch