LATEST NEWS

  • लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने का पीके ने लिया संकल्प, जन सुराज के शिक्षक संवाद में किया बड़ा ऐलान
  • लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने का पीके ने लिया संकल्प, जन सुराज के शिक्षक

  • Murder in Madhepura
  • राजद विधायक के ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या, मधेपुरा में दिनदहाड़े हुआ मर्डर

  • Bhagwant Mann to Visit France
  • केंद्र सरकार को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने भगवंत मान को फ्रांस जाने की दी इजाजत

  • Anant Singh Attacks Vijay Sinha
  • मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का मंत्री विजय सिन्हा पर तीखा हमला, बोले- ‘चोर हैं, जनता परेशान

  • Buxar SI Arrested
  • Bihar Police: 50 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगेहाथ दबोचा, खाकी में मचा हड़कंप

Patna Junction Traffic Update: पटना को जाममुक्त बनाने के लिए चला विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान

पटना जंक्शन गोलंबर पर यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया। ट्रैफिक डीएसपी की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने सड़क किनारे अवैध कब्जा करने वालों को सख्त चेतावनी दी है।

Patna junction golambar encroachment removal drive
पटना जंक्शन अतिक्रमण हटाओ अभियान- फोटो : Reporter

पटना शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और आम जनता को जाम से राहत दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक (यातायात) के आदेशानुसार आज पटना जंक्शन गोलंबर और उसके आसपास के प्रमुख इलाकों में एक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य जंक्शन क्षेत्र में अवैध रूप से किए गए कब्जों को हटाकर सड़कों को सुचारू बनाना है।

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में मुस्तैद दिखी पुलिस टीम

Diarch GO

यह पूरी कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक (यातायात-4) पौरुष अग्रवाल की प्रत्यक्ष मौजूदगी में संपन्न हुई। अभियान के दौरान संबंधित ओपी प्रभारी समेत विभिन्न ट्रैफिक पोस्टों पर तैनात पुलिस अधिकारी और कर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहे। पुलिस टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे से अवैध दुकानों, ठेलों और अन्य अस्थायी निर्माणों को हटवाकर पूरे क्षेत्र को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया।

NSIT
Nsmch

अतिक्रमणकारियों को पुलिस की सख्त चेतावनी

यातायात पुलिस ने इस कार्रवाई के साथ ही भविष्य में पुनः कब्जा करने वालों को सख्त चेतावनी भी दी है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क किनारे किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि इसके बाद भी कोई अवैध निर्माण या अतिक्रमण करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी वसूला जाएगा।

यातायात पुलिस की अपील: पटना को जाममुक्त बनाने में दें सहयोग

अभियान के अंत में पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों, दुकानदारों और वाहन चालकों से सहयोग की अपील की। पुलिस ने कहा कि सड़कों पर सुगम और सुरक्षित आवाजाही हर नागरिक का अधिकार है। पटना को सुंदर, सुगम और जाममुक्त शहर बनाने के लिए लोग नियमों का पालन करें और सड़क किनारे अवैध कब्जा करने से बचें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।

पटना से रंजीत की रिपोर्ट