LATEST NEWS

  • Vijay Sinha
  • विजय सिन्हा का विपक्ष पर तीखा हमला ‘नायक बनने चले थे, जनता ने खलनायक बनने लायक भी नहीं

  • नवरात्रि पर मां चामुंडा के दरबार में पहुंचे मुजफ्फरपुर SSP, बोले- भक्तों को नहीं होनी चाहिए परेशानी, पुलिस की आंखो से बचना होगा मुश्कील
  • नवरात्रि पर मां चामुंडा के दरबार में पहुंचे मुजफ्फरपुर SSP, बोले- भक्तों को नहीं होनी चाहिए परेशानी, पुलिस

  • Patna High Court: बिहार में टेंडर घोटाले पर हाईकोर्ट ने सुनया खरी खरी, ‘मोहरा’ कौन, पर्दे के पीछे का किंगपिन कौन? ED-SVU की जांच पर उठाए ये सवाल
  • Patna High Court: बिहार में टेंडर घोटाले पर हाईकोर्ट ने सुनया खरी खरी, ‘मोहरा’ कौन, पर्दे के पीछे

  • Railway Recruitment 2026 : रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने का सपना देखने वालों को झटका, भर्ती परीक्षा का पैटर्न बदला
  • Railway Recruitment 2026 : रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने का सपना देखने वालों को झटका, भर्ती परीक्षा का

  • Bihar Police
  • Bihar Police:बिहार में पुलिसिंग का डिजिटल स्ट्राइक, अब नक्शे पर दिखेगी हर थाने की सीमा, वारदात के बाद

Bihar News : बिहार के 1.08 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में भेजे गए 1,237 करोड़ रूपये, सीएम ने कहा- हर माह जुड़ रहे 90 हज़ार से एक लाख नए लाभुक

Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार से राज्य के वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा बहनों सहित कुल 1 करोड़ 08 लाख 36 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को बड़ी सौगात दी है....पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार के 1.08 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में भे
पेंशनधारियों को सौगात - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार से राज्य के वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा बहनों सहित कुल 1 करोड़ 08 लाख 36 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से सितंबर माह के लिए प्रति व्यक्ति ₹1,100 की दर से कुल 1,237 करोड़ 48 लाख रुपये की राशि सीधे पेंशनधारियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से लाभार्थी, जनप्रतिनिधि तथा जिलाधिकारी जुड़े हुए थे।   

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बताया कि राज्य में पेंशनधारियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केवल सितंबर 2026 में ही 93,835 नए योग्य लाभार्थियों को इस योजना से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने यह व्यवस्था सुनिश्चित की है कि सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में प्रत्येक महीने की 10 तारीख को पेंशन की राशि नियमित रूप से अंतरित कर दी जाएगी।   

Diarch GO

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सख्त निर्देश दिए कि राज्य का कोई भी योग्य पात्र नागरिक पेंशन से वंचित न रहे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्रों के गांवों में जाकर सुनिश्चित करें कि सभी पात्र लोगों को योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं। इसके साथ ही जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे 'पंचायत विकास दिवस' के अवसर पर विशेष अभियान चलाएं और राज्य में चलने वाले स्वास्थ्य सर्वेक्षणों के दौरान भी छूट गए पात्र लाभुकों की पहचान करें।   

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार गरीब, बुजुर्ग, दिव्यांगजन, विधवा महिलाओं और समाज के वंचित वर्गों के सम्मान तथा सामाजिक सुरक्षा का पूरा ध्यान रखती है। उन्होंने उल्लेख किया कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पेंशन राशि को ₹400 से बढ़ाकर ₹1,100 प्रति माह किया गया था, जिससे जरूरतमंदों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आया है। उन्होंने सभी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' और नीतीश कुमार के 'समृद्ध बिहार' के संकल्प को पूरा करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।   

NSIT
Nsmch

बताते चलें की बिहार के लाखों लाभार्थियों की तरह बुजुर्ग सोनाली देवी को भी पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है। वह बताती हैं, "एक बुजुर्ग महिला की तकलीफ को सरकार समझ रही है। इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है! पहले जब 400 रुपये पेंशन मिलती थी, तब महंगाई के कारण उससे कोई खास मदद नहीं मिल पाती थी। अब 1,100 रुपये मिलते हैं। हम गाड़ीखाना में रहते हैं। पहले हमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब दवा और दूसरी जरूरी चीजों का खर्च निकल जाता है। पहले छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में भी परेशानी होती थी। अब किसी के सामने हाथ फैलाने की नौबत नहीं आती। यह राशि हमारे लिए बहुत बड़ा सहारा है। इसके लिए सरकार का बहुत-बहुत आभार।"

सोनाली देवी की तरह पेंशन योजना विशाखा देवी की भी जरूरत है। वह बताती हैं, "हमारी पेंशन आज तक कभी नहीं रुकी है। समय पर पैसा मिलने से बहुत राहत मिलती है। हम दो महीने की पेंशन जमा करके अपनी जरूरत की कोई अच्छी चीज खरीद लेते हैं। सरकार ने पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1,100 रुपये कर दी है। इससे हम बुजुर्गों को काफी सहारा मिला है और अपनी छोटी-मोटी जरूरतें पूरी करने में आसानी होती है।"