LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

गोपालगंज पहुंचे शिक्षा मंत्री: बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की जीत का किया दावा

बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी ने बांकीपुर विधान सभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि बांकीपुर की जनता एकबार विकास की राजनीति को चुनेगी......

गोपालगंज पहुंचे शिक्षा मंत्री: बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी क
शिक्षा मंत्री का बड़ा दावा- फोटो : नमो नारायण मिश्रा

Gopalganj : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी अपने गोपालगंज दौरे के दौरान राजनीतिक रूप से काफी हमलावर नजर आए। उन्होंने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का बड़ा दावा किया। मंत्री ने कहा कि इस सीट पर भाजपा का परचम लहराना तय है और जनता एक बार फिर विकास की राजनीति को चुनेगी।

समर्पित कार्यकर्ता को मिला टिकट

शिक्षा मंत्री ने बांकीपुर से भाजपा उम्मीदवार की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस बार एक बेहद समर्पित और जमीनी कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है। उम्मीदवार के बैकग्राउंड की तारीफ करते हुए उन्होंने बताया कि वह पिछले करीब 16 वर्षों से युवा मोर्चा से लेकर संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते आ रहे हैं।

मेहनती कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है भाजपा

मिथिलेश तिवारी ने पार्टी की कार्यशैली पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने मेहनती और वफादार कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि इस बार भी शीर्ष नेतृत्व ने उसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया है, जिससे जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं का मनोबल और मजबूत हुआ है।

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

केंद्रीय और राज्य नेतृत्व की सराहना करते हुए मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने एक सच्चे कार्यकर्ता की मेहनत को पहचानकर उस पर विश्वास जताया है। तिवारी ने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा प्रत्याशी भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचेगा।

NSIT
Nsmch

प्रशांत किशोर पर कसा तंज

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर भी तीखा तंज कसा। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि पिछले चुनाव में भी जनता ने उन्हें और उनकी नीतियों को स्वीकार नहीं किया था, और इस बार भी नतीजा पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में रहने वाला है। उन्होंने दावा किया कि बांकीपुर उपचुनाव में विपक्ष का सूपड़ा साफ होना तय है।

नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट