LATEST NEWS

  • Bihar News:ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर संग्राम, दिल्ली से बिहार तक ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर गरजा विपक्ष
  • Bihar News:ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर संग्राम, दिल्ली से बिहार तक ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर गरजा

  • Bihar Crime: गोलियों की बौछार से दहला बेगूसराय, बस स्टैंड पर बाइक सवार बदमाशों ने मचाई दहशत, 3 जख्मी
  • Bihar Crime: गोलियों की बौछार से दहला बेगूसराय, बस स्टैंड पर बाइक सवार बदमाशों ने मचाई दहशत, 3

  • Darbhanga Police Team Attacked
  • Bihar crime: नाबालिग को छिपाने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पत्रकार भी पिटा,जमकर बरसे

  • कटिहार DM
  • Bihar News: कटिहार DM का अनोखा अंदाज! बच्चों को पढ़ाया, जमीन पर बैठकर खाया खाना, खुद धोई जूठी

  • Bihar MLC Election
  • अनंत-नीरज विवाद के बीच नीतीश के घर हुई JDU के शीर्ष नेताओं की बड़ी बैठक ! MLC चुनाव

Bihar Crime : गोपालगंज में सात माह की गर्भवती किशोरी का मिला शव, ग्रामीणों ने हत्या की जताई आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime : गोपालगंज में सात माह की गर्भवती किशोरी का मिला

GOPALGANJ : गोपालगंज में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा उच्च विद्यालय के पास एक किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की उम्र महज 16 साल थी और वह सात माह की गर्भवती भी थी। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। घटना रविवार देर रात की है, जब करीब 11:00 बजे जादोपुर थाना को सूचना मिली कि गांव के ही गन्ने के खेत में एक युवती का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंची और वहां का मंजर देखकर खुद पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए। शव की पहचान सनम कुमारी, पिता सुभाष शाह, निवासी बलुआ टोली, उम्र 16 वर्ष के रूप में हुई है। शव की हालत देखकर पुलिस को तुरंत ही शक हो गया कि यह कोई सामान्य मौत नहीं है, बल्कि हत्या का मामला है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। मृतिका के गले पर काले रंग का धब्बा पाया गया है, जो गला दबाकर हत्या करने की ओर इशारा करता है। इसके अलावा नाक से खून निकल रहा था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि लड़की के साथ बर्बरता की गई थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मृतका सात माह की गर्भवती भी थी। यह जानकारी हेडक्वार्टर डीएसपी विजय कुमार मिश्रा ने खुद दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज पर जांच कर रही है, यानी न केवल हत्या की परिस्थिति, बल्कि यह भी देखा जा रहा है कि मृतका किसके संपर्क में थी, गर्भवती कैसे हुई, और किन-किन लोगों की संलिप्तता हो सकती है।

डीएसपी विजय कुमार मिश्रा ने कहा

"हमें रात 11:00 बजे सूचना मिली थी कि एक किशोरी का शव खेत में पड़ा हुआ है। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद शव की पहचान सनम कुमारी के रूप में हुई। लड़की की उम्र 16 साल है और वह सात महीने की गर्भवती थी। गले पर काले धब्बे के निशान हैं और नाक से खून निकला है। मामला बेहद संवेदनशील है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। गांव के लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आखिर कौन इतनी छोटी बच्ची के साथ इतना जघन्य अपराध कर सकता है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, लेकिन उन्होंने अभी तक कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं सौंपी है।

Diarch GO

पुलिस की आगे की कार्रवाई

पुलिस ने मृतिका के मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किससे संपर्क में थी। साथ ही, उसके स्कूल, दोस्तों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है, लेकिन इस घटना ने समाज को एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है। एक 16 साल की बच्ची, जो सात महीने की गर्भवती थी, उसकी इस तरह निर्मम हत्या – यह न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि सामाजिक ताने-बाने को भी झकझोर देता है।

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट