LATEST NEWS

  • India Alliance Protest Bikram
  • India Alliance Protest Bikram: गूंजा 'ईवीएम हटाओ, बैलेट लाओ', इंडिया गठबंधन ने फूंका चुनाव आयुक्त, पीएम और गृह

  • जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा का बड़ा बयान: बिहार में राजनीति के लिए JDU का साथ जरुरी, 100 वर्षों तक याद रखा जाएगा नीतीश कुमार का काम
  • जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा का बड़ा बयान: बिहार में राजनीति के लिए JDU का साथ

  • दरभंगा में जन सुराज के MLC प्रत्याशी डॉ. सुरेश प्रसाद राय का एलान : मदरसा शिक्षकों को DA और PF लाभ देने सहित इन मुद्दों पर करेंगे संघर्ष
  • दरभंगा में जन सुराज के MLC प्रत्याशी डॉ. सुरेश प्रसाद राय का एलान : मदरसा शिक्षकों को DA

  • भागलपुर में सड़क हादसों का कहर: दो अलग-अलग दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर रुप से घायल
  • भागलपुर में सड़क हादसों का कहर: दो अलग-अलग दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर रुप से घायल

  • समुद्री शक्ति के विस्तार का शंखनाद: राजनाथ सिंह ने लॉन्च किया पहला फ्लीट सपोर्ट शिप 'सूर्य', पारंपरिक रीति से हुआ जलावतरण
  • समुद्री शक्ति के विस्तार का शंखनाद: राजनाथ सिंह ने लॉन्च किया पहला फ्लीट सपोर्ट शिप 'सूर्य', पारंपरिक रीति

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025! गोपालगंज में पहले चरण की तैयारी पूरी, कल से नामांकन शुरू, प्रशासन ने कसी कमर

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया कल से शुरू होगी। गोपालगंज जिले की छह सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होगा। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।

Bihar Assembly Elections 2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025- फोटो : news4nation

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया कल से शुरू होने जा रही है और इसकी अंतिम तिथि 17 अक्टूबर तय की गई है। चुनाव आयोग की तैयारियां पूरी हैं, वहीं जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतज़ाम कर लिए हैं। गोपालगंज जिले की छह विधानसभा सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होना है, और इसे लेकर पूरे जिले में प्रशासनिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। 

गोपालगंज जिले की छह विधानसभा सीटें - भोरे, हथुआ, बैकुंठपुर, बरौली, कुचायकोट औरए सदर - पहले चरण के मतदान में शामिल होंगी। प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं और उम्मीदवारों की सुविधा के लिए अलग-अलग स्थानों पर नामांकन केंद्र बनाए गए हैं। हथुआ अनुमंडल में भोरे और हथुआ विधानसभा क्षेत्र का नामांकन कराया जाएगा, जबकि बैकुंठपुर, बरौली, कुचायकोट और सदर विधानसभा क्षेत्र केए उम्मीदवार कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित अलग-अलग आरओ कार्यालयों में अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

Diarch GO

अलग-अलग नामांकन काउंटर बनाए गए 

सदर एसडीएम अनिल कुमार ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग नामांकन काउंटर बनाए गए हैं ताकि उम्मीदवारों को किसी तरह की दिक्कत न हो। साथ ही निर्वाचन कार्यालयों में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।” नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन ने कोई ढिलाई नहीं बरती है। चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है। साथ ही, निर्वाचन कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा सके। 

चुनावी स्टाफ विशेष दिशा-निर्देश दिए गए

अधिकारियों का कहना है कि नामांकन से लेकर मतदान तक की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में कराने का लक्ष्य है। इसके लिए पुलिस प्रशासन से लेकर चुनावी स्टाफ तक को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। तो कुल मिलाकर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। उम्मीदवार कल से नामांकन दाखिल करना शुरू करेंगे, जबकि 17 अक्टूबर को नामांकन की अंतिम तिथि होगी और 6 नवंबर को मतदान किया जाएगा। चुनाव आयोग और प्रशासन दोनों ने ही यह स्पष्ट किया है कि इस बार का चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी माहौल में कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

NSIT
Nsmch

NAMO NARAYAN MISHRA GOPALGANJ