LATEST NEWS

  • पूर्णिया नगर निगम के कार्यपालक अभियंता पर गंभीर आरोप: संवेदकों ने किया घेराव, निविदा रद्द करने की मांग
  • पूर्णिया नगर निगम के कार्यपालक अभियंता पर गंभीर आरोप: संवेदकों ने किया घेराव, निविदा रद्द करने की मांग

  • सुपौल में सड़क पर उतरे महागठबंधन के कार्यकर्ता : PM, गृहमंत्री और CEC का फूंका पुतला
  • सुपौल में सड़क पर उतरे महागठबंधन के कार्यकर्ता : PM, गृहमंत्री और CEC का फूंका पुतला

  • गया में अवैध विदेशी शराब व बीयर की बड़ी खेप जब्त: उत्पाद विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बेगूसराय का तस्कर गिरफ्तार
  • गया में अवैध विदेशी शराब व बीयर की बड़ी खेप जब्त: उत्पाद विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की पूण्य तिथि आज, लोजपा (आर) ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की पूण्य तिथि आज, लोजपा (आर) ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

  • Patna Car Glass Broken Theft
  • पटना में दिनदहाड़े उचक्कों का दुस्साहस! महिला CO की कार का शीशा तोड़कर ऑफिशियल डोंगल व कैश चोरी

Bihar News : गोपालगंज में सीएसपी संचालिका से लूट की कोशिश, विरोध करने पर बदमाशों ने किया हमला, लूटपाट के दौरान हुई थी पति की हत्या

Bihar News : गोपालगंज में सीएसपी संचालिका से लूट की कोशिश, व

GOPALGANJ : जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए, जहां राजापट्टी कोठी बाजार में सीएसपी संचालिका को निशाना बनाकर लूट की कोशिश की गई। हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक बड़ी वारदात टल गई, लेकिन अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे। यह घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के राजापट्टी कोठी बाजार स्थित तहसील चौक के पास की है। जानकारी के अनुसार सीएसपी संचालिका माला कुमारी बैंक से नकदी लेकर अपने केंद्र लौट रही थीं। जैसे ही वह तहसील चौक के समीप पहुंचीं, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और रुपये छीनने का प्रयास किया। 

अचानक हुई इस घटना से माला कुमारी घबरा गईं और शोर मचाने लगीं। शोर सुनते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों को आता देख अपराधी घबरा गए और मौके से फरार हो गए। इस पूरी घटना में सीएसपी संचालिका बाल-बाल बच गईं। गौर करने वाली बात यह है कि माला कुमारी का परिवार पहले भी अपराधियों की बर्बरता का शिकार हो चुका है। 

Diarch GO

वर्ष 2022 में उनके पति और पूर्व सीएसपी संचालक रामनारायण सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय वह दिघवा-दुबौली स्थित स्टेट बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे थे, तभी पकड़ी मोड़ के पास अपराधियों ने लूटपाट के दौरान उनकी हत्या कर दी थी। उस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। अब एक बार फिर उसी परिवार को निशाना बनाए जाने से परिजनों में दहशत का माहौल है। माला कुमारी और उनके परिजनों का कहना है कि अपराधी लगातार उन्हें टारगेट कर रहे हैं, जिससे उनकी जान को गंभीर खतरा बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। 

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही अपराधियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से इलाके में डर का माहौल है। स्थानीय लोग पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

नमो नारायण की रिपोर्ट