LATEST NEWS

  • Muzaffarpur SSP Kantesh Kumar Mishra review meeting
  • MLC चुनाव व त्योहारों को लेकर मुजफ्फरपुर SSP की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा और ट्रैफिक का बना मास्टर प्लान!

  • Bihar News : फर्जी कागजात पर केवल ठेकेदार नहीं, दोषी अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज, बिहार सरकार के मंत्री का बड़ा ऐलान
  • Bihar News : फर्जी कागजात पर केवल ठेकेदार नहीं, दोषी अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज, बिहार सरकार के

  • Public beat miscreants Muzaffarpur
  • मुजफ्फरपुर में छात्रा से बदसलूकी पड़ी भारी: बाइक सवार युवकों की ग्रामीणों ने की पिटाई,पुलिस हिरासत में पूछताछ

  • Bihar News :  छपरा नगर निगम में मचा हड़कंप, नगर आयुक्त को रिश्वत की पेशकश के आरोप में टैक्स कलेक्टर हुआ गिरफ्तार
  • Bihar News : छपरा नगर निगम में मचा हड़कंप, नगर आयुक्त को रिश्वत की पेशकश के आरोप

  • Narkatiaganj school midday meal issue
  • नरकटियागंज में घटिया मिड-डे मील पर फूटा छात्रों का गुस्सा, मौके पर पहुंची पुलिस, BEO ने दिए जांच

Anant Singh: मोकामा के छोटे सरकार हाजिरी देने पहुंचे कोर्ट , अश्लील डांस और हथियार लहराने के केस में अनंत सिंह ने भरा बेल बॉन्ड, सुरक्षा के रहे कड़े बंदोबस्त

Anant Singh: बिहार की सियासत के चर्चित बाहुबली नेता और मोकामा विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार आज यानी सोमवार को गोपालगंज सिविल कोर्ट की एसीजेएम अदालत में पेश हुए। ...

Anant Singh Appears in Court Fills Bail Bond in Case
मोकामा के छोटे सरकार हाजिरी देने पहुंचे कोर्ट- फोटो : social Media

Anant Singh: बिहार की सियासत के चर्चित बाहुबली नेता और मोकामा विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार आज यानी  सोमवार को गोपालगंज सिविल कोर्ट की एसीजेएम अदालत में पेश हुए। उनके साथ भोजपुरी गायक गुंजन सिंह भी अदालत पहुंचे। दोनों को अश्लील डांस कराने और सार्वजनिक रूप से हथियार लहराने से जुड़े मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत बेल बॉन्ड दाखिल करना था। इस हाई-प्रोफाइल पेशी को लेकर अदालत परिसर में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे।

यह मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में आयोजित एक जनेऊ संस्कार समारोह से जुड़ा है। आरोप है कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अश्लील डांस कराया गया और खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन किया गया, जिसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इस केस में अनंत सिंह और गुंजन सिंह समेत कुल सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

Diarch GO

गिरफ्तारी की आशंका के बीच अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह  दोनों आरोपियों ने पहले ही अदालत का दरवाजा खटखटाया था। सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी थी। सोमवार को उसी आदेश के अनुपालन में दोनों अदालत में हाज़िर हुए और बेल बॉन्ड भरकर कानूनी औपचारिकता पूरी की।

अनंत सिंह की पेशी को देखते हुए गोपालगंज व्यवहार न्यायालय परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई ताकि समर्थकों की भीड़ या किसी संभावित हंगामे की स्थिति से निपटा जा सके। हालांकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

NSIT
Nsmch

फिलहाल मामले की सुनवाई न्यायालय में जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अदालत में अब इस बहुचर्चित मामले की अगली सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं। 

रिपोर्ट- प्रियदर्शन शर्मा