LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

Bihar Road Accident : गोपालगंज में रफ्तार का कहर, शराब लदी अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बुजुर्ग महिला को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Bihar Road Accident : गोपालगंज में तेज रफ्तार और शराब से लदी स्कॉर्पियो ने घर के बाहर बैठी एक वृद्ध महिला को बुरी तरह कुचल दिया। इस भीषण हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

Bihar Road Accident : गोपालगंज में रफ्तार का कहर, शराब लदी अ
सड़क हादसे में वृद्धा की मौत - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : गोपालगंज में तेज रफ्तार शराब लदी स्कॉर्पियो ने घर के बाहर बैठी एक वृद्ध महिला को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो पलट गई, जबकि चालक और उसके साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वाहन जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी यादव टोला गांव का है। बताया जाता है कि 65 वर्षीय सुघांती देवी अपने घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो शराब से लदी हुई थी। दुर्घटना के बाद वाहन सड़क किनारे अनाज रखने वाली बेरी से टकराकर पलट गया। हालांकि, वाहन में सवार चालक और अन्य लोग मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पलटी हुई स्कॉर्पियो को जब्त कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार चालक और तस्करों की तलाश जारी है। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

NSIT
Nsmch

नमो नारायण की रिपोर्ट