LATEST NEWS

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

  •  Hemant Soren Mother Death
  • Roopi Soren Demise: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी और सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का

  • प्रेम-प्रसंग में हुई थी 14 वर्षीय किशोर की हत्या: प्रेमिका और उसके माता-पिता में मिलकर घटना को दिया था अंजाम, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
  • प्रेम-प्रसंग में हुई थी 14 वर्षीय किशोर की हत्या: प्रेमिका और उसके माता-पिता में मिलकर घटना को दिया

  • CM Nitish Kumar Maner Visit
  • Maner News:नीतीश कुमार ने पूर्व विधायक सूर्यदेव त्यागी की पत्नी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात

  • बिहार-झारखंड सीमा पर गया पुलिस और SSB को बड़ी सफलता: जंगल में ज़मीन के अंदर दबा हथियारों का जखीरा बरामद
  • बिहार-झारखंड सीमा पर गया पुलिस और SSB को बड़ी सफलता: जंगल में ज़मीन के अंदर दबा हथियारों का

Bihar News : बीच सड़क पर आधे घंटे तक महिला को नोचते रहे एक दर्जन आवारा कुत्ते, गंभीर रूप से हुई जख्मी, इलाज के लिए भेजी गयी अस्पताल

Bihar News : बीच सड़क पर आधे घंटे तक महिला को नोचते रहे एक दर

GOPALGANJ : जिले में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला पर दर्जनों आवारा कुत्तों ने जानलेवा हमला कर दिया। यह भयावह घटना गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र की है, जहां देर रात कुचायकोट थाना गेट के पास यह दर्दनाक मंजर देखा गया। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई यह वारदात अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

पीड़ित महिला की पहचान सरिता देवी के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की रहने वाली बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि सरिता देवी मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और बीते कुछ दिनों से भटकते हुए कुचायकोट इलाके में रह रही थीं। देर रात तड़के करीब 3 बजे अचानक दर्जनों की संख्या में आवारा कुत्ते महिला पर टूट पड़े और उसे बुरी तरह से नोंचते और घसीटते रहे। दर्द से चीखती महिला की मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा। 

Diarch GO

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि महिला खुद को बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन कुत्ते लगातार हमला करते रहे। कई घंटे तक महिला तड़पती रही। आखिरकार स्थानीय लोगों ने कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाया गया। 

चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। यह घटना प्रशासन और नगर परिषद की लापरवाही को भी उजागर करती है, जहां आवारा कुत्तों की समस्या जानलेवा बन चुकी है। बड़ा सवाल यही है कि कब जागेगा प्रशासन?

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट